10.2 C
London
Tuesday, March 3, 2026
HomeUncategorizedस्पाइस जेट के पायलट भी एक साथ चले गए छुट्टी पर? जानिए...

स्पाइस जेट के पायलट भी एक साथ चले गए छुट्टी पर? जानिए क्या है सच्चाई, एयरलाइन ने दिया जवाब

Published on

नई दिल्ली

स्पाइस जेट एयरलाइन ने कहा है कि गुरुवार को पायलट्स के बीमार पड़ने की असामान्य सूचनाएं नहीं मिली और सभी पायलट ड्यूटी पर आए हैं। एयरलाइन ने दावा किया कि उसके खिलाफ गलत जानकारी फैलाने का बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले सूत्रों ने बताया था कि स्पाइस जेट के कुछ पायलट्स ने एक संदेश प्रसारित किया था कि एयरलाइन के कैप्टन एवं प्रथम अधिकारी अपने कम वेतन के खिलाफ बृहस्पतिवार को बीमारी की छुट्टी (सिक लीव) पर रहेंगे।

इंडिगो और गो फर्स्ट में सामने आई थीं ऐसी घटनाएं
गौरतलब है कि इंडिगो और गो फर्स्ट  में इस तरह की घटनाएं सामने आई थीं। इन एयरलाइन्स के रखरखाव तकनीशियन  का एक बड़ा तबका अपनी कम तनख्वाह के खिलाफ एक हफ्ते के दौरान बीमारी की छुट्टी पर रहा था। हालांकि, इससे इंडिगो और गो फर्स्ट का उड़ान परिचालन प्रभावित नहीं हुआ है। इंडिगो तो अपने ऐसे कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई भी कर रही है। सूत्रों ने कहा कि इंडिगो ने पिछले छह दिनों में कम वेतन के विरोध में बीमारी की छुट्टी लेने वाले कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानिए स्पाइस जेट ने क्या कहा
एक बयान में स्पाइस जेट ने कहा कि उसके खिलाफ गलत सूचना फैलाने का एक बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इनमें दावा किया गया है कि कुछ पायलट्स ने गुरुवार को बीमारी की छुट्टी ली है। बयान में कहा गया, ‘‘यह जानकारी गलत और बेबुनियाद है और इसका कड़ाई से खंडन करते हैं। पायलट के आज बीमार पड़ने की असामान्य सूचना नहीं मिली और सभी पायलट ड्यूटी पर आए। सभी उड़ानें टाइम टेबल के मुताबिक रवाना हुईं।”

डीजीसीए बनाए हुए है नजर
बीमारी की छुट्टी लेकर विरोध जताने की घटनाओं पर नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) नजर बनाए हुए है। डीजीसीए ने बुधवार को कहा था, “हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। फिलहाल, परिचालन सामान्य है। उम्मीद है कि इसका जल्द समाधान कर लिया जाएगा।”

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...