17.5 C
London
Friday, June 5, 2026
HomeUncategorized"पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा": घरेलू...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

Published on

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर जानलेवा हमला करने और लगातार घरेलू हिंसा करने का आरोप लगाया है। घायल अवस्था में इलाज के लिए जेपी अस्पताल पहुंची गीता ने कहा कि यदि उनके पति को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह उनकी हत्या कर सकता है। महिला ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। गीता पटेल के अनुसार मंगलवार दोपहर वह मजदूरी के लिए घर से निकली थीं। इसी दौरान उनके पति मयंक पटेल रास्ते में एक पेड़ के पीछे छिपकर बैठे थे।

आरोप है कि पति ने लकड़ी के मोटे डंडे से उनके पैर पर लगातार दो वार किए, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई और पैर में सूजन आ गई। महिला का कहना है कि तीसरी बार पति उनके सिर पर हमला करने वाला था, लेकिन उनकी बेटी ने बीच में आकर उन्हें बचा लिया। घटना के समय आसपास लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया। पीड़िता ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी पति कई बार उनके साथ मारपीट कर चुका है। उन्होंने पूर्व में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पति के माफी मांगने और सुधार का भरोसा देने पर शिकायत वापस ले ली थी। इसके बावजूद उसका व्यवहार नहीं बदला और हिंसा लगातार जारी रही।

गीता का कहना है कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करती हैं, जबकि उनका पति अक्सर नशे की हालत में घर आता है और विवाद करता है। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। महिला ने आरोप लगाया कि पति कई बार उन्हें और बच्चों को जान से मारने की धमकी दे चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि एक बार पति ने उनके पेट पर दांत से काट लिया था, जिसके निशान आज भी मौजूद हैं। पीड़िता ने आशंका जताई है कि यदि पुलिस ने समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की तो उनके और उनके बच्चों की जान को गंभीर खतरा हो सकता है। उन्होंने आरोपी पति को कड़ी सजा देने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे बोर्ड टॉपर बच्चों का सम्मान, प्रत्येक मेधावी को मिलेंगे दो-दो लाख रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 5 जून को राजधानी रायपुर के...

कांस्टेबल भर्ती: रिक्त पदों को भरने के लिए 19 अभ्यर्थियों की नई सूची जारी

जयपुर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती-2025 की प्रक्रिया के तहत रिक्त रह गए पदों...

‘खालसा टैक्स’ विवाद पर हिमाचल-पंजाब आमने-सामने, सीएम सुक्खू ने भगवंत मान से की मुलाकात

शिमला/चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर बाहरी राज्यों के वाहनों से वसूले जा रहे...

गांवों में ‘स्वामित्व योजना’ की जमीनों की मुफ्त रजिस्ट्री कराएगी सरकार, 3800 करोड़ का खर्च खुद उठाएगी राज्य सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में...

More like this

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...

करोंद में मेट्रो खुदाई से फूटी कोलार पाइपलाइन, 1 लाख आबादी प्यासी; मंत्री सारंग ने अफसरों को फटकारा

भोपाल। राजधानी इस समय 43 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी और बिजली-पानी के दोहरे...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...