8.3 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeखेलमां की सहेली से की थी ललित मोदी ने शादी, मजेदार है...

मां की सहेली से की थी ललित मोदी ने शादी, मजेदार है 9 साल बड़ी औरत संग लव स्टोरी

Published on

आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को डेट कर रहे हैं। ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर यह जानकारी साझा की। उन्होंने 2008 में आईपीएल की शुरुआत की थी। 2010 में धांधली के आरोप में उन्हें पद से हटा दिया गया। उसके बाद वह देश छोड़कर भाई गए। उनकी पहली पत्नी मीनल मोदी की पहली भी शादी हो चुकी है। उन्होंने मीनल मोदी से शादी की थी। मीनल ललित मोदी की मां की सहेली थी। दोनों का प्यार विदेश में परवान चढ़ा था। ललित मोदी और उनकी पूर्व पत्नी मीनल की उम्र में 9 साल का अंतर था।

​नाइजीरिया के बिजनेसमैन से की शादी
ललित मोदी ने जब मीनल के सामने प्यार का इजहार किया तो वह नाराज हो गईं। उन्होंने नाइजीरिया के बिजनेसमैन जैक सागरानी से शादी कर ली। इसके बाद दोनों की बात बंद हो गई थी। ललित मोदी की पत्नी मीनल की शादी नहीं चली। तलाक के बाद दोनों एक बार फिर करीब आए, लेकिन उनके परिवार को यह मंजूर नहीं था।

​1991 में एक हुए मीनल-ललित मोदी
17 अक्टूबर 1991 को ललित मोदी और मीनल मोदी की शादी हुई। मोदी अपनी दादी दयावती मोदी को अपने पक्ष में करने में कामयाब रहे, जिन्होंने परिवार को शादी के लिए राजी कर लिया। ललित मोदी ने सौतेली बेटी को भी अपना लिया, जिसका नाम करीम सगलानी है। ललित मोदी और मीनल मोदी के दो बच्चे भी हैं। बेटा रुचिर मोदी और बेटी आलिया मोदी। 2018 में मीनल मोदी की मौत हो गई थी। ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट कर यह जानकारी दी थी, लेकिन उन्होंने मौत की वजह नहीं बताई।

​सरकार भारत लाने की कोशिश कर रही
भारत सरकार ललित मोदी को लंदन से वापस लाने की कोशिश कर रही हैं लेकिन सफलता नहीं मिल रही। उनपर मनी लॉड्रिंग समेत कई आरोप हैं। 2010 सीजन के बाद आईपीएल में दो नई टीम शामिल हुई थी। ललित मोदी पर आरोप है कि उन्होंने टीमों की नीलामी के समय गलत तरीके अपनाए। इसके साथ ही उन्होंने मॉरिशस की एक कंपनी को आईपीएल का 425 करोड़ का ठेका दिया था। उनपर आरोप है कि इसमें 125 करोड़ कमीशन के रूप में लिए।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...