34.3 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायल के साथ दोस्‍ती करेगा सऊदी अरब ? पैसेंजर प्‍लेन को मंजूरी,...

इजरायल के साथ दोस्‍ती करेगा सऊदी अरब ? पैसेंजर प्‍लेन को मंजूरी, बाइडन को बड़ी सफलता

Published on

रियाद

सऊदी अरब ने इजरायल से आने वाली फ्लाइट को अपने एयर स्‍पेस में आने की मंजूरी दे दी है। पश्चिमी एशिया के दौरे पर पहुंचे अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन की सऊदी यात्रा से ठीक पहले फ्लाइट बैन हटाने का ऐलान किया गया। यरूशलम में बाइडन और इजरायली पीएम यैर लैपिड ने एकसाथ खड़े हुए नजर आए। उन्‍होंने ऐलान किया कि वे ईरान को परमाणु हथियार संपन्‍न राष्‍ट्र नहीं बनने देंगे। बाइडन ने चेतावनी दी कि ईरान को लेकर उनका सब्र अब खत्‍म हो रहा है और उन्‍हें आशा है कि ईरान फिर से परमाणु डील में शामिल होगा।

राष्‍ट्रपति बनने के बाद पश्चिम एशिया के पहले दौरे पर बाइडन ने ईरान को यह चेतावनी दी। इस बीच सऊदी अरब के ऐलान को मुस्लिम देशों के अगुवा और यहूदी देश इजरायल के बीच संबंधों में सुधार के रूप में देखा जा रहा है। वह भी तब जब सऊदी अरब ने अभी तक इजरायल को मान्‍यता नहीं दी है। यही नहीं सऊदी अरब पर आरोप है कि वह अपनी पाठ्य पुस्‍तकों और कुछ इमामों की तकरीर में इजरायल के खिलाफ भावनाओं को भड़काता है।

सऊदी अरब ने अब्राहम समझौते में शामिल होने से इंकार किया
सऊदी अरब के इस ऐलान को दोनों ही देशों में बहुत उत्‍सुकता के साथ देखा जा रहा है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति के दौरे से यह अटकलें बढ़ गई हैं कि इजरायल और सऊदी अरब के बीच रिश्‍ते सामान्‍य हो सकते हैं। इस बीच बताया जा रहा है कि सऊदी अरब ने कहा है कि वह अपनी दशकों पुरानी अरब लीग की स्थिति पर कायम रहेगा। इसके मुताबिक सऊदी अरब इजरायल के साथ रिश्‍ते तब तक सामान्‍य नहीं करेगा जब तक‍ कि फलस्‍तीन विवाद सुलझ नहीं जाता है।

विश्‍लेषकों का मानना है कि इजरायल और सऊदी अरब के बीच पर्दे के पीछे से बिजनस और सुरक्षा संबंधी संपर्क भले ही बढ़ रहा है लेकिन यह धीरे-धीरे होगा न कि अब्राहम समझौते की तरह। सऊदी अरब के दो पड़ोसी देशों यूएई और बहरीन ने अमेरिका की ओर से कराए गए अब्राहम समझौते के तहत इजरायल के साथ रिश्‍ते सामान्‍य किए हैं। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि यह दर्शाता है कि सऊदी अरब के रुख में पिछले कुछ वर्षों में व्‍यापक बदलाव आया है। अभी तक सऊदी अरब ने अब्राहम समझौते में शामिल होने से इंकार किया है।

पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या का जिक्र करेंगे बाइडन
इस बीच बाइडन ने कहा है कि वइ इस संबंध में कोई प्रतिबद्धता नहीं व्यक्त कर सकते कि सऊदी राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान के साथ होने वाली मुलाकात के दौरान चर्चित पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या का जिक्र नहीं करेंगे। बाइडन ने इजरायली प्रधानमंत्री के साथ संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘मैं हमेशा मानवाधिकारों को सामने रखता हूं।’ बाइडन ने कहा, ‘लेकिन खशोगी पर मेरा रुख स्पष्ट है। अगर कोई इसे सऊदी अरब में या कहीं और, नहीं समझता है, तो वे मुझे नहीं पहचानते हैं।’ अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने कहा कि सऊदी अरब की उनकी यात्रा का उद्देश्य ‘व्यापक’ है।

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...