29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराष्ट्रीयअगर बच्चे सुबह 7 बजे स्कूल जा सकते हैं... और एक घंटे...

अगर बच्चे सुबह 7 बजे स्कूल जा सकते हैं… और एक घंटे बैठ गई सुप्रीम कोर्ट की बेंच

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट के अगले चीफ जस्टिस बनने जा रहे जज ने स्कूली बच्चों का उदाहरण देते हुए एक बड़ा संदेश दिया है। जस्टिस यूयू ललित ने कहा कि अगर बच्चे सुबह सात बजे स्कूल जा सकते हैं, तो जज और वकील सुबह 9 बजे अपना काम शुरू क्यों नहीं कर सकते? शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट की एक पीठ ने आम दिनों की तुलना में एक घंटा पहले ही काम शुरू कर दिया। यह उन लोगों के लिए नसीहत भी है जो समय से ऑफिस नहीं पहुंचते या निर्धारित समय से पहले काम करने से बचते हैं। जस्टिस यूयू ललित, जस्टिस एस. रविंद्र भट अैर जस्टिस सुधांशु धूलिया की पीठ ने सुबह साढ़े नौ बजे मामलों की सुनवाई शुरू कर दी। हालांकि आमतौर पर यह सुनवाई सुबह साढ़े 10 बजे शुरू होती है।

हमें 9 बजे काम के लिए बैठ जाना चाहिए
जस्टिस ललित अगला चीफ जस्टिस बनने के लिए वरिष्ठता के क्रम में सबसे ऊपर हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरे हिसाब से, हमें आदर्श रूप से सुबह 9 बजे (काम के लिए) बैठ जाना चाहिए। मैंने हमेशा कहा है कि अगर बच्चे सुबह 7 बजे स्कूल जा सकते हैं, तो हम सुबह 9 बजे क्यों नहीं आ सकते।’ जमानत के एक मामले में पेश हुए वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने मामले की सुनवाई समाप्त होने पर, सामान्य समय से पहले बैठने के लिए पीठ की सराहना की। इसके बाद जस्टिस ललित ने यह टिप्पणी की।

जल्दी काम शुरू होगा तो शाम को होगा फायदा
जस्टिस ललित ने कहा, ‘मुझे यह कहना होगा कि अदालतों का काम शुरू करने का उपयुक्त समय सुबह साढ़े नौ बजे है।’ उन्होंने कहा कि अगर अदालतों का काम जल्दी शुरू होता है, तो इससे उनका दिन का काम भी जल्दी समाप्त होगा और जजों को अगले दिन के मामलों की फाइल पढ़ने के लिए शाम को और समय मिल जाएगा। उन्होंने आगे कहा, ‘अदालतें सुबह 9 बजे काम करना शुरू कर सकती हैं और सुबह साढ़े 11 बजे एक घंटे के ब्रेक के साथ दोपहर 2 बजे तक दिन का काम खत्म कर सकती हैं। ऐसा करके जजों को शाम में और काम करने का अधिक समय मिल जाएगा।’

उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था तभी काम कर सकती है, जब केवल नए और ऐसे मामलों की सुनवाई होनी हो, जिनके लिए लंबी सुनवाई की आवश्यकता नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के जज सप्ताह के कामकाजी दिन में सुबह साढ़े 10 बजे से शाम चार बजे तक मामलों की सुनवाई करते हैं। चीफ जस्टिस एन वी रमण 26 अगस्त को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। ललित उनके बाद यह प्रभार संभालेंगे और इस साल आठ नवंबर तक CJI के पद पर रहेंगे।

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...