4.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
HomeराजनीतिUPA सरकार में भी जारी हुआ था संसद में धरने पर रोक...

UPA सरकार में भी जारी हुआ था संसद में धरने पर रोक का आदेश, अब बवाल क्यों?

Published on

नई दिल्ली

संसद के मानसून सत्र से पहले राज्यसभा सचिवालय ने शुक्रवार को एक सर्कुलर जारी किया है। इसके मुताबिक संसद भवन परिसर का इस्तेमाल धरना, प्रदर्शन, हड़ताल, अनशन या धार्मिक समारोहों के लिए नहीं किया जा सकता। राज्यसभा सचिवालय के बुलेटिन में कहा गया है, “सदस्य किसी भी प्रदर्शन, धरना, हड़ताल, उपवास या किसी धार्मिक समारोह के लिए संसद भवन के परिसर का उपयोग नहीं कर सकते हैं।” सचिवालय के इस सर्कुलर के बाद से विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब इस तरह का आदेश जारी किया गया है।

इससे पहले खुद कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में भी ठीक इसी तरह का आदेश जारी किया गया था। पार्लियामेंट्री बुलेटिन के नाम से 2 दिसंबर 2013 को ठीक इसी तरह का सर्कुलर जारी किया गया था। उस समय केंद्र में कांग्रेस की सरकार की थी। तब के सर्कुलर में भी संसद के अंदर प्रदर्शन, धरना, हड़ताल, उपवास या किसी धार्मिक समारोह का प्रतिबंध की बात की गई थी।

हालांकि इन एडवायजरी के बावजूद संसद भवन में लगभग हर सत्र के दौरान धरना प्रदर्शन और हड़ताल होती रही है। ताजा सर्कुलर की बात करें तो इसको लेकर कांग्रेस महासचिव एवं राज्यसभा में पार्टी के मुख्य व्हिप जयराम रमेश ने सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘विषगुरू का ताजा प्रहार…धरना मना है।’’ उन्होंने इसके साथ 14 जुलाई का बुलेटिन भी साझा किया।

विपक्ष की नाराजगी खारिज करते हुए लोकसभा कार्यालय का कहना है कि यह एक रूटीन प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह का सर्कुलर साल 2013-14 से हमेशा ही जारी हो रहा है। एक दिन पहले ही, संसद में बहस आदि के दौरान सदस्यों द्वारा बोले जाने वाले कुछ शब्दों को असंसदीय शब्दों की श्रेणी में रखे जाने के मुद्दे पर विपक्षी दलों ने सरकार को घेरते हुए कहा था कि सरकार की सच्चाई दिखाने के लिए विपक्ष द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले सभी शब्द अब ‘असंसदीय’ माने जाएंगे।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

राजधानी में गैंगवार की आहट: तीन माह से फरार गैंगस्टर घर पहुँचा तो दुश्मनों ने बरसाईं गोलियां

भोपाल राजधानी के ऐशबाग इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब एक गैंगस्टर के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...