13.9 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeभोपालएक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

Published on

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। राज्य सरकार की एक जिला एक उत्पाद नीति-2024 के माध्यम से प्रदेश के हर जिले के विशिष्ट उत्पाद को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को नए अवसर मिल रहे हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लिए स्थानीय स्तर पर आर्थिक विकास को अहम बताया है। उनके ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को आगे बढ़ाते हुए राजस्थान सरकार इस नीति के जरिए स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। इस नीति के तहत प्रत्येक जिले के प्रमुख उत्पाद का चयन किया गया है, जिससे स्थानीय संसाधनों और पारंपरिक कौशल का बेहतर उपयोग हो सके।

इसके माध्यम से उद्यमियों को तकनीकी सहयोग, वित्तीय सहायता और बाजार तक बेहतर पहुंच उपलब्ध कराई जा रही है। राज्य सरकार की इस नीति के तहत नए सूक्ष्म और लघु उद्यम स्थापित करने के लिए परियोजना लागत का अधिकतम 25 प्रतिशत (अधिकतम 25 लाख रुपये) तक मार्जिन मनी सब्सिडी दी जा रही है। वहीं तकनीकी उन्नयन के लिए आधुनिक तकनीक और सॉफ्टवेयर खरीदने पर 50 प्रतिशत तक (अधिकतम 5 लाख रुपये) की वित्तीय सहायता का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन तथा बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) पर किए गए खर्च का 75 प्रतिशत तक, अधिकतम 3 लाख रुपये तक पुनर्भरण दिया जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर जुड़ने के लिए दो वर्षों तक प्रति वर्ष 1 लाख रुपये तक की सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है।

Read Also :- बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

Latest articles

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

More like this

पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के लिए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने आयोजित की ‘वेण्डर मीट’

भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अपनी क्रय प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, दक्षता और...

देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: निर्माणाधीन कारखाने में चल रहा था बारूद का खेल, श्रम विभाग की जांच में हुए बड़े खुलासे

भोपाल। मप्र के देवास जिले के टोंककलां में हुए भीषण पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले...

महंगाई का बड़ा झटका: देश भर में पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, मध्य प्रदेश में आसमान पर पहुंचे दाम

भोपाल। देश भर में ईंधन की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी का सीधा असर...