10.6 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

Published on

हरिद्वार

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप के गुणता चक्र संख्या 740 ‘शौर्य’ ने कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) द्वारा चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय गुणता चक्र सम्मेलन में प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 40 क्वालिटी सर्कल्स ने भाग लिया। यह उपलब्धि ऑनलाइन माध्यम से आयोजित सम्मेलन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हासिल की गई। बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने टीम के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि टीम के फैसिलिटेटर  सौरभ, लीडर ओम कृष्ण निगम तथा सदस्य  आशुतोष, अनिल कुमार,  पंकज कुमार एवं  मोहम्मद अनवर की मेहनत और समर्पण से यह सफलता संभव हो पाई है। महाप्रबंधक (टरबाइन) एनपी रॉय और महाप्रबंधक (क्यू एवं बीई) प्रशांतो माजी ने भी टीम के उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा की। टीम द्वारा प्रस्तुत केस स्टडी में स्टीम टरबाइन ब्लेड निर्माण के लिए बड़े क्रॉस-सेक्शन ब्लैंक्स की मशीनिंग हेतु संशोधित हेडस्टॉक क्लैम्पिंग जॉ के विकास को प्रदर्शित किया गया, जिससे उत्पादन क्षमता और गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

Read Also: IPL 2026: जीत के जश्न में ‘मातम’ बदलने वाले उन 11 फैंस को RCB का सलाम! चिन्नास्वामी में बनेगा यादगार स्मारक

इस उपलब्धि में अपर महाप्रबंधक  आनंद कुमार शर्मा एवं क्वालिटी सर्कल क्षेत्र समन्वयक संजीव कुमार की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उल्लेखनीय है कि ‘शौर्य’ गुणता चक्र इससे पहले जनवरी 2026 में चंडीगढ़ में आयोजित उत्तरी क्षेत्रीय फाइनल प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान हासिल कर चुका है। बीएचईएल हरिद्वार की इस सफलता से संस्थान के साथ-साथ प्रदेश का गौरव भी बढ़ा है।

Latest articles

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

More like this

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...