11.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभेल न्यूज़एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

Published on

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन ‘ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन’ ने कर्मचारियों के आश्रित माता-पिता की आय सीमा में वृद्धि और चिकित्सा सुविधाओं में सुधार को लेकर मोर्चा खोल दिया है। यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने कॉर्पोरेट कार्यालय नई दिल्ली के निदेशक (मानव संसाधन) के नाम एक विस्तृत ज्ञापन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टीयू सिंह को सौंपा।

इस अवसर पर एजीएम (एचआर) सुरेखा बंछोर भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं ज्ञापन के माध्यम से यूनियन ने पुरजोर मांग की है कि केंद्र सरकार द्वारा 08 मई 2026 को जारी अधिसूचना के अनुरूप बीएचईएल कर्मचारियों के आश्रित माता-पिता की आय सीमा को संशोधित कर 14,000 प्रतिमाह किया जाए।

यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में बीएचईएल में यह सीमा मात्र 1500 प्रतिमाह है, जो आज की भीषण महंगाई और चिकित्सा के बढ़ते खर्चों के दौर में पूरी तरह अप्रासंगिक और अपर्याप्त है। यूनियन ने मांग उठाई है कि केंद्र की नई अधिसूचना को संस्थान में तत्काल प्रभाव से लागू कर मेडिकल नियमों में आवश्यक बदलाव किए जाएं।

इसके अलावा, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के माता-पिता को भी चिकित्सा लाभ देने और कर्मचारियों के आश्रित माता-पिता को कर्मचारियों के समान ही मेडिकल सुविधा व वार्ड पात्रता प्रदान करने की मांग की गई।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

महारत्न का दर्जा खो सकते हैं भेल और सेल, सरकार ने सुधार के लिए दिया एक साल का समय

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की दो बड़ी कंपनियों, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स...