13.9 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत 'मॉडल स्थायी आदेश' लागू

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

Published on

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से ‘औद्योगिक संबंध संहिता, 2020’ के अंतर्गत नए ‘मॉडल स्थायी आदेश’ को प्रभावी रूप से लागू कर दिया है।

मानव संसाधन विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की राजपत्र अधिसूचना के अनुपालन में विनिर्माण क्षेत्र के लिए निर्धारित इन नए नियमों को संस्थान ने अपना लिया है। अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) द्वारा जारी इस आदेश के तहत, बीएचईएल हरिद्वार की हीप इकाई में यह व्यवस्था 15 मई 2026 से प्रभावी हो गई है। नए मॉडल स्थायी आदेशों के लागू होने से औद्योगिक प्रतिष्ठान के भीतर कर्मचारियों की सेवा शर्तों, अनुशासन और कार्यस्थल के नियमों में एकरूपता और स्पष्टता आएगी।

संस्थान का यह कदम केंद्र सरकार के नए श्रम नियमों को जमीनी स्तर पर उतारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस संबंध में सभी संबंधित विभागों, ट्रेड यूनियनों और अधिकारियों को सूचना जारी कर दी गई है, ताकि नई व्यवस्था का सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

Latest articles

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भिवाड़ी में प्रदेश के पहले ‘सेमीकंडक्टर क्लस्टर’ का उद्घाटन किया

जयपुर। राजस्थान को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि...

More like this

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

बढ़ती महंगाई के बीच न्यूनतम वेतन पुनर्निर्धारण की मांग, श्रमिक यूनियन ने सरकार को सौंपा सुझाव पत्र

भोपाल। राजधानी में बढ़ती महंगाई और जीवन-यापन की बढ़ती लागत को देखते हुए भेल...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी में ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ जल्द, आवेदन आमंत्रित

भोपाल। बीएचईएल थ्रिफ्ट एण्ड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लि. पिपलानी, भोपाल द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2024-25...