13.9 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeभोपालदेवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: निर्माणाधीन कारखाने में चल रहा था बारूद का...

देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: निर्माणाधीन कारखाने में चल रहा था बारूद का खेल, श्रम विभाग की जांच में हुए बड़े खुलासे

Published on

भोपाल। मप्र के देवास जिले के टोंककलां में हुए भीषण पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में श्रम विभाग की शुरुआती जांच रिपोर्ट ने प्रबंधन की रोंगटे खड़े कर देने वाली लापरवाहियों को उजागर कर दिया है। गुरुवार सुबह हुए इस धमाके में 5 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए। रिपोर्ट के अनुसार, जिस कारखाने में यह हादसा हुआ, वह अभी पूरी तरह बनकर तैयार भी नहीं हुआ था।

सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए निर्माणाधीन इमारत में ही पटाखों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था। श्रम मंत्री प्रह्लाद पटेल ने जांच के हवाले से बताया कि हादसे की मुख्य वजह मैग्नीशियम पाउडर की केमिकल रिएक्शन हो सकती है। शुरुआती तौर पर दो थ्योरी सामने आई हैं— पहली यह कि निर्माण के दौरान बारूद का पानी से संपर्क हो गया, जिससे जोरदार विस्फोट हुआ। दूसरी थ्योरी ‘सेल्फ इग्निशन’ की है, जिसमें माना जा रहा है कि बारूद की हैंडलिंग के दौरान स्टैटिक चार्ज पैदा हुआ जिसने आग पकड़ ली।

धमाका इतना शक्तिशाली था कि शवों के टुकड़े 25 फीट दूर तक जा गिरे और झुलसे हुए लोग बदहवास हालत में बाहर भागते दिखे। जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि प्रबंधन के पास कलेक्टर द्वारा जारी विस्फोटक लाइसेंस तो था, लेकिन कारखाना अधिनियम (फैक्ट्री एक्ट) के तहत अनिवार्य लाइसेंस नहीं लिया गया था। फैक्ट्री में न तो अग्निशमन के पुख्ता इंतजाम थे और न ही श्रमिकों का कोई उपस्थिति रजिस्टर रखा गया था। सबसे गंभीर बात यह है कि इतनी संवेदनशील यूनिट होने के बावजूद वहां कोई ‘ऑन-साइट इमरजेंसी प्लान’ तैयार नहीं था, जो धारा 41B के तहत अनिवार्य है। साथ ही, खतरनाक रसायनों के बीच काम करने वाले मजदूरों को सुरक्षा संबंधी जरूरी जानकारियां (MSDS) भी नहीं दी गई थीं।

Latest articles

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

More like this

पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के लिए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने आयोजित की ‘वेण्डर मीट’

भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अपनी क्रय प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, दक्षता और...

महंगाई का बड़ा झटका: देश भर में पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, मध्य प्रदेश में आसमान पर पहुंचे दाम

भोपाल। देश भर में ईंधन की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी का सीधा असर...

रिटायर्ड जज की बहू ट्विशा सुसाइड मामला: पति और सास पर हत्या व दहेज प्रताड़ना की एफआईआर

भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स क्षेत्र में 31 वर्षीय ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत...