34.3 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयBA.5 हवाओं में तैर रहा नया कोरोना वेरिएंट... वैक्सीन, एंटीबॉडी सब बेअसर!...

BA.5 हवाओं में तैर रहा नया कोरोना वेरिएंट… वैक्सीन, एंटीबॉडी सब बेअसर! एक्सपर्ट से जानें डरना कितना जरूरी?

Published on

वॉशिंगटन

कोरोना वायरस के फैलने की रफ्तार अब पहले जैसी नहीं है लेकिन खतरा कहीं गया नहीं है। ज्यादातर देशों में वैक्सीन उपलब्ध है और संक्रमण सुस्त पड़ चुका है लेकिन लापरवाही की गुंजाइश नहीं है। भारत और अन्य देशों में डेल्टा वेरिएंट ने जो तबाही मचाई उसके जख्म अब भी पूरी तरह भरे नहीं हैं। इसीलिए जब भी ‘नए वेरिएंट’ के बारे में सुनने को मिलता लोग फिर घबरा जाते हैं। हालांकि डेल्टा के बाद सामने आए ओमीक्रोन और उसके सब-वेरिएंट उतने संक्रामक नहीं है। लेकिन हमें सावधान रहने की जरूरत है। अब जब गर्मियों का मौसम अपने चरम पर है तब कोरोना का एक नया वेरिएंट धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। आइए जानते हैं कि क्या सावधानी बरतते हुए हमें इससे डरने की जरूरत है…

यह ओमीक्रोन का ही एक सब-वेरिएंट है जिसे BA.5 कहा जा रहा है। यह बड़े पैमाने पर हलचल पैदा कर रहा है क्योंकि यह अन्य ओमीक्रोन वेरिएंट की तुलना में कहीं अधिक विकसित है। अब तक ओमीक्रोन से संक्रमित होने का मतलब था कि आपके शरीर में ऐसी एंडीबॉडी का विकास जो आपको कुछ महीनों तक दोबारा संक्रमित होने से बचा सकती थीं। लेकिन BA.5 पुराने वेरिएंट्स के खिलाफ हमारी सुरक्षा से बच रहा है। इसका मतलब है कि दोबारा संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है, हाल ही में संक्रमित लोगों और वैक्सीन लगवा चुके लोगों में भी।

वैक्सीन और एंटीबॉडी भी बेअसर
बिजनेस इन्साइडर ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है, हां BA.5 दूसरे वेरिएंट्स की तुलना में आसानी से फैलता है। और ऐसा महसूस हो सकता है कि यह हर जगह फैला हुआ है, किसी को भी संक्रमित कर सकता है, चाहें आप वैक्सीन लगवा चुके हों, बूस्टर शॉट ले चुके हों या कोविड संक्रमित हो चुके हों। अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फौसी ने मंगलवार को कहा कि अगर आप BA.1 से संक्रमित थे तो आपके पास वास्तव में BA.5 से बहुत अच्छी सुरक्षा नहीं है।

नया वेरिएंट कितना खतरनाक
यह वेरिएंट कितना खतरनाक है? कैसर हेल्थ न्यूज में एक संक्रामक रोग विशेषज्ञ और सार्वजनिक स्वास्थ्य के एडिटर डॉ सेलीन गौंडर ने कहा, ‘मैं इसका जवाब नहीं दे सकता।’ उन्होंने कहा कि इसका रिस्क आपके वैक्सिनेशन स्टेटस, आपकी उम्र, आपके स्वास्थ्य, आपके व्यवसाय और आपके रहन-सहन जैसी चीजों पर निर्भर करता है।’ यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन में संक्रामक रोग चिकित्सक डॉ. प्रीति मलानी ने इसके खतरे को रेटिंग दी है।

वैक्सिनेशन बहुत जरूरी
उन्होंने नए संस्करण पर ‘हल्की चिंता’ व्यक्त करते हुए इसे ’10 में से 3 रिस्क रेटिंग’ दी है। मलानी ने कहा कि BA.5 हर जगह मौजूद है और अगर अभी तक आप इसकी चपेट में नहीं आए हैं तो इसकी प्रबल संभावनाएं हैं कि आप आ सकते हैं। लेकिन अगर आपका वैक्सीन स्टेटस अप टू डेट है तो बीमारी बिना किसी गंभीर परिणाम के हल्की हो सकती है।

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...