16.4 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeराजनीति'बिना तथ्यों के नहीं लगाए आरोप...', जानें, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने...

‘बिना तथ्यों के नहीं लगाए आरोप…’, जानें, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने विपक्षी दलों को क्यों दी नसीहत

Published on

नई दिल्ली

पहले ‘असंसदीय शब्दों’ की अपडेटेड लिस्ट और बाद में संसद परिसर में धरना-प्रदर्शन या धार्मिक कार्यक्रमों पर कथित रोक को लेकर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने विपक्षी सांसदों को नसीहत दी है कि वे बिना किसी तथ्यों के आरोप लगाने से बाज आएं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी दलों को नसीहत देते हुए हुए कहा है उन्हे बिना किसी तथ्यों के लोकसभा, राज्यसभा या किसी भी राज्य की विधानसभा पर राजनीतिक आरोप नहीं लगाने चाहिए।

संसद भवन परिसर में धरना-प्रदर्शन और धार्मिक कार्यक्रम पर रोक के पत्र पर विरोधी दलों की तरफ से की जा रही आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि अभी लोकसभा में कोई सर्कुलर जारी नहीं किया गया है। लेकिन यह एक प्रक्रिया है और यह लंबे समय से चल रही है। आप सबको जानकारी है कि 2009 से एक प्रक्रिया चल रही है, उससे पहले से भी यह चल रही थी।बिरला ने आगे कहा कि मेरा राजनीतिक दलों से आग्रह है कि किसी भी विषय पर संसद या राज्यों की विधानसभाओं पर बिना तथ्यों के किसी भी तरह के राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से बचना चाहिए।

उन्होने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त करने के लिए कार्य करना चाहिए क्योंकि सभी लोकतांत्रिक संस्थाएं (विधायिका), चाहे वो केंद्र की हो या राज्यों की, पूरी जिम्मेदारी और जवाबदेही से कार्य करती हैं। उनकी कोशिश होती है कि सभी सदस्यों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के तहत अपने मुद्दों को सार्थक तरीके से सदन में रखने का मौका मिले।दरअसल , कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इस तरह के आदेश की एक कॉपी को शेयर करते हुए ट्वीट कर कहा था, ‘विषगुरु’ का नया काम ‘धरना’ मना है। इस आदेश के मुताबिक, संसद भवन परिसर में कोई सदस्य धरना, हड़ताल, भूख हड़ताल नहीं कर सकेगा और इसके साथ ही वहां कोई धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित नहीं हो सकेगा।

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...