34.3 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयUNSC में भारत को रोकने को लेकर पाकिस्तान ने बोला झूठ?

UNSC में भारत को रोकने को लेकर पाकिस्तान ने बोला झूठ?

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान ने गुरुवार को दावा किया कि उसने कुछ अरब देशों के साथ मिलकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में स्थाई सीट के लिए भारत की दावेदारी पर एक बार फिर पानी फेर दिया है. पाकिस्तान हमेशा की तरह एक बार फिर अपनी कूटनीतिक जीत का झूठा दावा कर रहा है.पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने गुरुवार को ट्वीट कर बताया कि पाकिस्तान ने यूएनएससी में स्थाई सीट के लिए भारत की दावेदारी को रोक दिया. इस ट्वीट के साथ बिलावल ने ‘द नेशन’ की एक रिपोर्ट भी शेयर की.

द नेशन की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान ने यूएनएससी की स्थाई सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी को विफल कर दिया. रिपोर्ट में कहा गया कि संयुक्त राष्ट्र में स्थाई सदस्यता को लेकर पाकिस्तान के रुख को तरजीह दी गई. अरब लीग और अफ्रीकी यूनियन ने भी इसमें पाकिस्तान का समर्थन किया. रिपोर्ट में कहा गया कि सुरक्षा परिषद में स्थाई सदस्यता के लिए दो-तिहाई बहुमत की जरूरत होती है लेकिन भारत के पास यूएनएससी के स्थाई सदस्य बनने के लिए आधे सदस्यों का भी समर्थन नहीं है.

पाकिस्तान के एक और वेबसाइट ARY News ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि धर्मनिरपेक्ष और मजबूत अर्थव्यवस्था होने के बावजूद भारत यूएनएससी का स्थाई सदस्य बनने के मानदंडों को पूरा नहीं कर पाया.हालांकि, बिलावल के इस दावे पर अंतरराष्ट्रीय मामलों को कवर करने वाले विश्लेषकों का कहना है कि संयुक्त राष्ट्र की इंटर गवर्मेंटल बातचीत एक अनौपचारिक बैठक में हुई थी, जहां सुरक्षा परिषद की स्थाई सदस्यता को लेकर ना तो कोई दावेदारी पेश की गई और ना ही किसी तरह की वोटिंग हुई. इस तरह भारत की दावेदारी पर पाकिस्तान के पानी फेरने का सवाल ही नहीं उठता.

बिलावल भुट्टो के इस दावे भरे ट्वीट के बाद सोशल मीडिया में उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है.विक्रम सिंह नाम के एक शख्स ने ट्वीट कर कहा, ये हैं पाकिस्तान के विदेश मंत्री, यूएन में कोई वोटिंग या बहस नहीं हुई लेकिन ये अपना काम कर आए. वाह भई वाह, जैसा मुल्क वैसा विदेश मंत्री. पाकिस्तान दुनिया का मनोरंजन में कोई मौका नहीं छोड़ता.प्रशांत भारती नाम के एक शख्स ने ट्वीट कर कहा, ये अभी भी मुगलिया ख्यालातों में जी रहे हैं. नान-रोटी को पैसा नहीं, बिजली, ट्रेन के ठिकाने नहीं. बस जुमलेबाजी.वहीं, एक पाकिस्तानी यूजर ने कहा कि भारत की यूएनएससी की सदस्यता रोकने के बजाय पाकिस्तान को भी ये मुकाम हासिल करने की कोशिश करनी चाहिए.

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...