24 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeखेल'इंडिया में वो सेलेक्टर पैदा नहीं हुआ है जो विराट को ड्रॉप...

‘इंडिया में वो सेलेक्टर पैदा नहीं हुआ है जो विराट को ड्रॉप कर सके’, पूर्व पाक कप्तान ने कही बड़ी बात

Published on

नई दिल्ली

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली फॉर्म से जूझ रहे हैं। 2019 में आखिरी शतक लगाने वाले विराट के बल्ले से इस साल की शुरुआत तक रन निकल रहे थे लेकिन आईपीएल से उनका बल्ला शांत है। इंग्लैंड दौरे  पर भी विराट कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। उन्हें टीम से बाहर करने की भी मांग हो रही है। हालांकि कप्तान रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट कोहली के साथ खड़े हैं।

वेस्टइंडीज दौरे के लिए टी20 में नहीं
विराट कोहली को वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है। बोर्ड की तरफ से कोई बयान भी नहीं आया है कि विराट कोहली आराम कर रहे हैं या उन्हें ड्रॉप किया गया है। इसपर काफी बहस हो रही है। एक पक्ष का कहना है कि वेस्टइंडीज में वनडे सीरीज में आराम कर रहे विराट को टी20 में ड्रॉप किया गया है। वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि उन्होंने रिफ्रेश होने के लिए ब्रेक लिया है।

पूर्व पाक कप्तान ने कही बड़ी बात
इस बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज राशीद लतीफ का कहना है कि इंडिया में वो सेलेक्टर ही पैदा नहीं हुआ है जो विराट को ड्रॉप कर सके। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर विराट कोहली के ड्रॉप किए जाने को लेकर सवाल किया गया तो यह जवाब दिया। इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने लॉर्ड्स वनडे में विराट के फेल होने के बाद ट्वीट किया था कि यह भी निकल जाएगा। मजबूत रहिए।

इंग्लैंड दौरे पर प्रदर्शन
विराट कोहली इंग्लैंड दौरे पर अभी तक 20 का स्कोर पार नहीं कर पाए हैं। टेस्ट मैच में उन्होंने 11 और 20 रनों की पारी खेली थी। टी20 सीरीज के पहले मैच में वह टीम का हिस्सा नहीं थे। दूसरे मैच में उनके बल्ले से 1 और तीसरे में 11 रन निकले। चोट की वजह से पहले वनडे में विराट नहीं खेले। दूसरे में उन्होंने अच्छी शुरुआत की लेकिन 16 रन बनाकर आउट हो गए।

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...