7.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराज्यजम्मू-कश्मीर में शांति के बिना विकास संभव नहीं, उपराज्यपाल मनोज सिन्‍हा ने...

जम्मू-कश्मीर में शांति के बिना विकास संभव नहीं, उपराज्यपाल मनोज सिन्‍हा ने कही बड़ी बात

Published on

श्रीनगर

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रशासित प्रदेश में शांति स्थापित किए बिना विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सुरक्षा बलों और प्रशासन को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि कोई गलती हो और अशांति को भड़काया जा सके। सिन्हा ने यहां शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (SKICC) में जिला निर्यात योजना की शुरुआत के अवसर पर आयोजित समारोह में कहा क‍ि यदि शांति होगी, विकास तभी हो पाएगा। यह बात दिमाग में रखी जानी चाहिए। दुनिया में कोई ऐसी जगह नहीं है, जहां ऐसे समय में प्रगति हुई है, जब वहां शांति नहीं थी।

इस अवसर पर केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल भी मौजूद थीं। सिन्हा ने कहा कि कुछ लोग घाटी में समस्या पैदा करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि वे यहां पर्यटन बढ़ने, उद्योग स्थापित होने, आर्थिक परिदृश्य के स्थिर होने और लोगों के जीवन में बदलाव आने से खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा क‍ि कुछ लोग हमें और सुरक्षा बलों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि सुरक्षा बल कोई गलती करें और यहां लोग (प्रदर्शन करने के लिए) सड़कों पर उतर आएं, लेकिन हम ऐसी स्थिति पैदा नहीं होने देंगे।

‘समाज को आगे आना होगा’
सिन्हा ने कहा क‍ि समाज को आगे आना होगा। सुरक्षा बल आमजन की सुरक्षा के लिए चौबीसों घंटे मेहनत कर रहे हैं। उपराज्यपाल ने कहा कि प्रशासन ऐसी नीति पर काम कर रहा है कि निर्दोष लोगों को छुआ नहीं जाएगा, लेकिन दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास के लिए, लोगों और उनके बच्चों के भविष्य के लिए सरकार कदम उठा रही है।

निर्यात में अपार संभावनाएं: सिन्‍हा
सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में खासकर हस्तशिल्प, बागवानी उत्पाद, पश्मीना और कालीन के निर्यात में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार आगामी पांच साल में निर्यात तिगुना करने की दिशा में काम कर रही है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...