13.6 C
London
Thursday, May 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमुरझाए चेहरों के साथ दोस्ती का हाथ... सऊदी अरब पहुंचे जो बाइडेन...

मुरझाए चेहरों के साथ दोस्ती का हाथ… सऊदी अरब पहुंचे जो बाइडेन का प्रिंस सलमान ने किया स्वागत

Published on

जेद्दा

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन शुक्रवार को सऊदी अरब पहुंचे। सऊदी अरब के वली अहद (क्राउन प्रिंस) मोहम्मद बिन सलमान ने शाही महल में राष्ट्रपति जो बाइडन का स्वागत किया। दोनों की यह पहली मुलाकात है। बाइडेन वली अहद मोहम्मद और अन्य सलाहकारों के साथ होने वाली बैठक से पहले सऊदी अरब के शाह सलमान से मुलाकात कर सकते हैं। शाह सलमान, मोहम्मद बिन सलमान के पिता हैं। सऊदी अरब में मानवाधिकारों के उल्लंघन को लेकर अमेरिकी आलोचनाओं का सामना करने के बावजूद दोनों देश अपनी दीर्घकालिक साझेदारी को और मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।

खशोगी की हत्या को लेकर प्रिंस सलमान से नाराज थे बाइडेन
जो बाइडेन ने सऊदी अरब के शक्तिशाली क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान पर खशोगी की हत्या का आदेश देने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि सऊदी अरब का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बॉयकाट किया जाना चाहिए। लेकिन, वही जो बाइडेन आज सऊदी अरब का दौरा कर रहे हैं। उन्हें आशा है कि उनके इस दौरे से सऊदी अरब कच्चे तेल की कीमतों में कटौती करने को राजी हो जाएगा। कई यूरोपीय नेताओं ने भी बाइडेन के नक्शेकदम पर चलते हुए 2018 में इस्तांबुल में सऊदी दूतावास में खशोगी की हत्या को लेकर सऊदी की निंदा की थी, लेकिन वो भी मानते हैं कि इस वैश्वित ऊर्जा दिग्गज को अनदेखा नहीं किया जा सकता।

इजरायल में टू स्टेट्स फॉर टू पीपल्स का जिक्र कर सऊदी आए बाइडेन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि फलस्तीनियों के लिये स्वतंत्र राष्ट्र अभी दूर की कौड़ी लग सकता है क्योंकि पश्चिमी तट की यात्रा के दौरान उन्होंने अधर में लटकी शांति प्रक्रिया को लेकर निराशा का सामना किया। उन्होंने कहा कि फलस्तीनी लोग अब आहत हो रहे हैं। आप बस इसे महसूस कर सकते हैं। आपका दुख और निराशा… अमेरिका में हम इसे महसूस कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भले ही वार्ता को फिर से शुरू करने के लिए जमीन अभी तैयार नहीं हुई हो, अमेरिका और मेरा प्रशासन दोनों पक्षों, फलस्तीनियों व इजराइलियों, को करीब लाने के प्रयासों से पीछे नहीं हटेंगे।

Latest articles

सियान गुड़ी’ बुजुर्गों के जीवन में एक नई रोशनी बिखेर रही : सीएम विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में वरिष्ठ...

निवाई के विकास और जनसमस्याओं को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा से मिले विधायक रामसहाय वर्मा

जयपुर। निवाई विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामसहाय वर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...

ग्राम रथ समापन समारोह: योजनाओं की जानकारी लेकर गांव-गांव पहुंची सरकार : सीएम भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार 'ग्राम विकास चौपाल' और...

केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू का पंजाब के सीएम पर गंभीर आरोप, भगवंत मान को बताया ‘आईएसआई एजेंट’

चंडीगढ़। पंजाब की सियासत में उस वक्त भूचाल आ गया जब केंद्रीय रेल राज्य...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...