17.6 C
London
Thursday, May 21, 2026
Homeराज्यकेंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू का पंजाब के सीएम पर गंभीर आरोप, भगवंत...

केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू का पंजाब के सीएम पर गंभीर आरोप, भगवंत मान को बताया ‘आईएसआई एजेंट’

Published on

चंडीगढ़। पंजाब की सियासत में उस वक्त भूचाल आ गया जब केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर अब तक का सबसे तीखा और विवादित हमला बोला। चंडीगढ़ के बलटाना में एक विकास परियोजना का शुभारंभ करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान को सीधे तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) का एजेंट करार दे दिया। बिट्टू ने बेहद गंभीर लहजे में कहा कि भगवंत मान देश को खतरे में डालना चाहते हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैश्विक कार्यों में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।

उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि ऐसे लोगों पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है। यह पूरा विवाद मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया विदेश यात्राओं पर लगातार किए जा रहे कटाक्ष के बाद शुरू हुआ। जब पत्रकारों ने इस संबंध में केंद्रीय मंत्री से सवाल पूछा, तो वे भड़क उठे। बिट्टू ने तंज कसते हुए कहा, “तू प्राइम मिनिस्टर की बराबरी करता है? क्या तू उनके बराबर काम कर लेगा? वह देश के प्रधानमंत्री हैं, उन्हें वैश्विक स्तर पर जाना ही होगा। अगर वे दुनिया में नहीं जाएंगे, तो देश के लिए तेल, गैस और ऊर्जा से जुड़ी गंभीर समस्याओं का समाधान कैसे होगा? वे यूएई (UAE) गए ताकि वहां देश का स्टॉक जमा करवा सकें। जब प्रधानमंत्री किसी देश के नाते कहीं जाते हैं, तो वहां पूरा देश जाता है।” उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के काम में रोड़े अटकाना सीधे तौर पर आईएसआई के इशारे पर देश को खतरे में डालने जैसा है।

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री भगवंत मान केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार हमलावर रुख अपनाए हुए हैं। विशेषकर अप्रैल के अंत में आम आदमी पार्टी (AAP) के छह राज्यसभा सांसदों के भाजपा में शामिल होने के बाद से यह जुबानी जंग और तेज हो गई है। चंडीगढ़ से लेकर पटना साहिब (बिहार) तक की रैलियों में सीएम मान ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ तो प्रधानमंत्री देशवासियों से पश्चिम एशिया संकट का हवाला देकर ईंधन बचाने, विदेशी मुद्रा रिजर्व रखने, सोना न खरीदने और विदेश यात्राएं टालने की अपील कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ वे खुद लगातार विदेश दौरों पर हैं।

Latest articles

सियान गुड़ी’ बुजुर्गों के जीवन में एक नई रोशनी बिखेर रही : सीएम विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में वरिष्ठ...

निवाई के विकास और जनसमस्याओं को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा से मिले विधायक रामसहाय वर्मा

जयपुर। निवाई विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामसहाय वर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...

ग्राम रथ समापन समारोह: योजनाओं की जानकारी लेकर गांव-गांव पहुंची सरकार : सीएम भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार 'ग्राम विकास चौपाल' और...

मानहानि केस में सीएम भगवंत मान की अदालत में पेशी, अगली सुनवाई 20 जुलाई को

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बुधवार को मानसा की जिला अदालत में मानहानि...

More like this