24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराष्ट्रीयजाफराबाद मर्डरः सट्टेबाजी में 8.5 करोड़ गंवाए, विडियो में कहा- बेटियां इसलिए...

जाफराबाद मर्डरः सट्टेबाजी में 8.5 करोड़ गंवाए, विडियो में कहा- बेटियां इसलिए मार दीं…

Published on

नई दिल्ली

जाफराबाद की मशहूर मटके वाली गली में भारी भीड़ थी। इससे जुड़ी छोटी गली स्थित एक घर में पति-पत्नी और दो बेटियों को गोली लगी थी। पड़ोसी हैरान थे और कई तो हत्या होने की चर्चा कर रहे थे। रिश्तेदारों का हुजूम घर पर लग चुका था। महिलाएं दहाड़ें मार-मार कर रो रही थीं। किसी की समझ नहीं आ रहा था कि अचानक ये सब कैसे हो गया? एक फैमिली के चार लोगों की गोली लगने से मौत का मामला था, इसलिए पुलिस के आला अफसर भी लाव-लश्कर के साथ मौका मुआयना करने पहुंचे। तफ्तीश शुरू हुई तो मृतक इसरार का फोन खंगाला गया। इससे मिले एक विडियो ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विडियो में इसरार ने कबूल किया कि वो क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाता था। आईपीएल से लेकर अब तक वो 8.5 करोड़ रुपये हार चुका था। इतना ज्यादा कर्ज चुकाना उसके बूते में नहीं था, इसलिए वह खुदकुशी कर रहा है। यह विडियो इसरार ने पत्नी और दोनों बेटियों की हत्या करने के बाद बनाया था। बेटों को जिंदा छोड़ने और बेटियों को मारने की वजह भी इसरार ने विडियो में बताई है। उसका कहना था कि बेटे तो अपनी जिंदगी जी लेंगे, लेकिन बगैर मां-बाप के बेटियों के लिए जी पाना काफी मुश्किल होगा। इसलिए उसने दोनों बेटियों को भी मारने का फैसला किया।

इसरार ने विडियो में कहा है कि वो मानता है कि वो ये जुर्म और गलती कर रहा है, लेकिन वो मजबूर है। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि इसरार ने पत्नी और सभी बच्चों को कोई ऐसी चीज खिलाई थी, जिससे सभी गहरी नींद में रहे होंगे। इसरार के बेटे रेयान ने बताया कि रात को माता-पिता और 5 साल का छोटा भाई राइद कमरे में सो रहे थे। वह और दोनों बहनें कमरे के बाहर बरामदे में सो रहे थे। इससे पता चला चलता है कि सभी पर किसी चीज का असर रहा होगा, तभी इसरार दोनों लड़कियों को अंदर के कमरे में ले गया और गोली मार दी। बाहर सो रहे रेयान को पता ही नहीं चला।

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...