10.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराष्ट्रीयUP-बिहार में जल्द होगी बारिश, IMD ने बताया कब मिलेगी गर्मी से...

UP-बिहार में जल्द होगी बारिश, IMD ने बताया कब मिलेगी गर्मी से राहत

Published on

नई दिल्ली

देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। वहीं, उत्तर प्रदेश और बिहार में कम बारिश से सूखाड़ का संकट गहराने लगा है। हालांकि, 16 जुलाई के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान राहत देने वाला है। उत्तरी ओडिशा पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। साथ ही उत्तर प्रायद्वीपीय भारत में एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा चल रही है। इससे अगले 3-4 दिनों में मध्य, दक्षिण-पश्चिम भारत और इसके आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुक कर और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

आपको बता दें कि ओडिशा, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग क्षेत्रों में 100 मिमी / दिन से अधिक वर्षा संभव है। इन इलाकों में मंगलवार से बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी। वहीं, बंगाल की खाड़ी से दक्षिण और दक्षिण-पश्चिमी नमी वाली हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा और शनिवार से एक बार फिर पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना है।

यूपी- बिहार में कब होगी बारिश?
16 जुलाई यानी आज के लिए जारी मौसम अपडेट्स के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान और तटीय आंध्र प्रदेश में गरज के साथ छिटपुट बौछारें पड़ने की संभावना है। उत्तर प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिजली गिरने की संभावना है।

ओडिशा और गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की संभावना
आज पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, पूरे महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और माहे के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। साथ ही ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात, पूरे महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे में गरज के साथ व्यापक बौछारें पड़ने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, तेलंगाना, पश्चिम मध्य प्रदेश, उत्तर और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप में गरज के साथ व्यापक बारिश का अनुमान है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...