8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयऑल इंडिया रेडियो को 'पाकिस्तानी रेडियो आकाशवाणी' बताकर ट्रोल हुए इमरान खान,...

ऑल इंडिया रेडियो को ‘पाकिस्तानी रेडियो आकाशवाणी’ बताकर ट्रोल हुए इमरान खान, याद आई 1965 की जंग

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने पंजाब के झांग जिले के अथारा हजारी में बुधवार को एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मैं यहां आपके पास इसलिए आया हूं क्योंकि पिछले सांसद जिन्हें आपने चुना था वो विरोधी निकल गए। पीटीआई के चेयरमैन ने आरोप लगाया कि एक विरोधी वोट हासिल करने के बाद संसद में जाता है और फिर पैसों के लालच में अपना जनादेश बदल देता है। इमरान खान ने इस जलसे में शरीफ परिवार पर निशाना साधा और कहा कि नवाज शरीफ ने सरकार के पैसों से अपनी संपत्ति खड़ी की है।

पाकिस्तान के बोल न्यूज की खबर के अनुसार इमरान खान ने कहा कि रविवार का उपचुनाव हमारे देश की किस्मत तय करेगा। मैं आपको घर-घर जाकर लोगों को, खासकर महिलाओं को शिक्षित करने का काम सौंपता हूं। हमें अपने मुल्क के भविष्य के लिए यह चुनाव जीतना होगा। उन्होंने कहा, ‘हमें अपने मुल्क को अमेरिका का गुलाम बनने से बचाना होगा।’ खान ने कहा कि 40 साल पहले जब नवाज शरीफ क्रिकेट खेलने जाते थे तो अपना अंपायर लेकर जाते थे। शरीफ ने सरकारी बैंकों से लोन लेकर 18 उद्योग स्थापित किए और उसे चुकाया नहीं।

‘मरियम नवाज झूठी हैं’
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज पर निशाना साधते हुए इमरान खान ने कहा, ‘1965 के युद्ध के दौरान भारतीय रेडियो पर इंडियन आर्मी की बहादुरी की कहानी प्रसारित होती थीं जिनमें बताया जाता था कि पाकिस्तान को कितना नुकसान पहुंचा है, लेकिन वे सभी कहानियां झूठी थीं। भारतीय रेडियो की तरह मरियम नवाज भी झूठ बोलती हैं।’ जलसे में इमरान खान ने शरीफ परिवार के सदस्यों के ऑडियो टेप भी सुनाए।

लेकिन इस जलसे के बाद भी इमरान ट्रोल हो गए जहां उन्होंने भारत के रेडियो आकाशवाणी को ‘पाकिस्तानी रेडियो आकाशवाणी’ बता दिया। हालांकि बाद में उन्होंने इसे सही करते हुए ‘इंडियन रोडियो एआईआर’ कहा। चूंकि भारतीय आकाशवाणी की स्थापना 1936 में हुई और पाकिस्तान का जन्म 1947 में हुआ था इसलिए खान सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए।

इमरान ने दिया बोरिस जॉनसन का उदाहरण
इमरान ने कहा कि दूसरे देशों के नैतिक मानक काफी बेहतर हैं क्योंकि वहां देश के मुखिया का चरित्र बाकी लोगों से बेहतर होता है। खान ने बोरिस जॉनसन का उदाहरण देते हुए कहा, ‘ब्रिटिश पीएम जॉनसन को कुर्सी छोड़नी पड़ी क्योंकि उन्होंने कोविड-19 के दौरान अपने सहयोगियों के साथ पार्टी की थी। उनके पास पीएम पद छोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं था क्योंकि वह कानून से ऊपर नहीं हैं। उन देशों में कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। ऐसे समाज में बड़े-बड़े चोर जेल में बंद होते हैं, जैसे हमारे ‘क्राइम मिनिस्टर’ और उनका बेटा हमजा।’

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...