8.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेलबाबर आजम के ट्वीट पर आया विराट कोहली का रिप्लाई, जानें पूर्व...

बाबर आजम के ट्वीट पर आया विराट कोहली का रिप्लाई, जानें पूर्व भारतीय कप्तान ने क्या लिखा

Published on

लंदन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम में भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के लिए ट्वीट किया था। विराट के बल्ले से काफी समय से रन नहीं निकल रहे। इंग्लैंड दौरे पर भी वह फेल हो रहे। लॉर्ड्स वनडे में विराट के 16 रन बनाकर आउट होने के बाद बाबर ने ट्वीट किया। जिसके बाद उनकी काफी वाहवाही हो रही है। विराट के साथ फोटो पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा था, ‘यह भी बीत जाएगा। मजबूत रहिए।’

विराट कोहली ने दी प्रतिक्रिया
बाबर आजम की इस ट्वीट पर भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की प्रतिक्रिया आई है। विराट ने बाबर के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा- शुक्रिया। चमकते और बढ़ते रहिए।आपको बहुत शुभकामनाएं। बाबर आजम पिछले कुछ सालों में इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाल मचा रहे हैं। उनकी तुलना विराट कोहली से भी की जाती है।

2019 से नहीं आया शतक
विराट कोहली ने 2019 से इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक ही नहीं लगाया है। उनके बाद से उन्होंने कई अच्छी पारियां खेली हैं, शतक के करीब भी पहुंच हैं लेकिन शतक नहीं जड़ पाए। इस साल स्थिति ज्यादा खराब हो गई है। आईपीएल 2022 में विराट लगातार जूझते दिखे। उसके बाद इंग्लैंड दौरे पर भी स्थिति वैसी ही है। टेस्ट की दोनों पारियों में विराट कुछ बड़ा नहीं कर सके। दोनों टी20 और वनडे सीरीज के दूसरे मैच में भी विराट ने फैंस को निराश किया।

वेस्टइंडीज दौरे की टीम में नहीं
विराट इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को आखिरी वनडे खेलने की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें वेस्टइंडीज दौरे पर वनडे और टी20 टीम में जगह नहीं मिली है। इंग्लैंड सीरीज के बाद वह श्रीलंका में एशिया कप में खेलते नजर आ सकते हैं। भारत एशिया कप का डिफेंडिंग चैंपियन है। फैंस उम्मीद करेंगे कि एशिया कप में जब विराट वापसी करें तो उनके बल्ले से रनों की बरसात हो। 2018 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम चैंपियन बनी थी। तब विराट ने आराम लिया था। 2016 में भी भारत ने धोनी की कप्तानी में कप जीता था।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...