34.3 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसिडनी में समुद्र से बाहर आया रहस्यमय जीव, लोग बोले....भागो, एलियन आ...

सिडनी में समुद्र से बाहर आया रहस्यमय जीव, लोग बोले….भागो, एलियन आ गए

Published on

सिडनी

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में कई तरह के जानवर और कीड़े पाए जाते हैं। कुछ तो ऐसे हैं जिन्हें बहुत से लोगों ने आज तक देखा ही नहीं है। जिन्हें पहली नजर में कोई भी देख कर एलियन समझने की भूल कर बैठेगा। हालांकि दुर्लभ प्रजातियों की खोज करना आम बात नहीं है। लेकिन हाल ही में सिडनी के न्यू साउथ वेल्स में लोगों को एक एलियन जीव देखने को मिला है, जो समुद्र के अंदर से किनारे पर आ गया।

यह जीव दक्षिण सिडनी के क्रोनुल्ला में देखे गए हैं। उन्हें देख कर ज्यादातर लोग घबरा गए। लोगों ने तेजी से सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करना शुरू कर दिया। एक शख्स ने फेसबुक पर लिखा, ‘ये हर जगह हैं…..मैं सोच रहा था कि आखिर वे क्या हैं?’ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलियन की रिपोर्ट के मुताबिक ये जानवर कोई एलियन नहीं हैं। सिडनी एक्वेरियम के एक्वारिस्ट डेनियल सोकोलनिकॉफ़ ने इस समुद्री एलियन को लेकर खुलासा किया है।

कौन से जीव हैं
डेनियल ने बताया, ये एलियन की तरह दिखने वाले जीव एक सी हेर या समुद्री खरगोश हैं। इसे स्याही मछली के नाम से भी जाना जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने आगे कहा कि इस बात की संभावना सबसे ज्यादा है कि प्रजाति एप्लासिया सिडनीएंसिस हो जो सिडनी की स्थानीय प्रजाति है। ये अलग-अलग रंगों के होते हैं। ये वातावरण के साथ घुल मिल जाते हैं।

क्या खतरनाक हैं जीव?
क्या ये जीव खतरनाक हैं? इस पर उन्होंने कहा कि ये हमारे लिए कोई खतरा नहीं है। लेकिन फिर भी लोगों को उन्हें छूने से बचना चाहिए। इंसानों को तो इससे खतरा नहीं है, लेकिन कुछ प्रजाति के कुत्ते को इससे दिक्कत हो जाती है। उन्होंने कहा, ‘अगर आप इन्हें नहीं जानते तो आप इन्हें नहीं छुएंगे। दूर से इन्हें देखते रहिए। जब तक न पता हो तक तक न छुओ, यही समुद्री जीवन का नियम है।’

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...