9.2 C
London
Thursday, February 12, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतीसरी शादी करने वाली हैं इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान?...

तीसरी शादी करने वाली हैं इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान? चचेरे भाई से भी कर चुकी हैं निकाह

Published on

इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान तीसरी बार शादी का मूड बना रही हैं। उन्होंने एक टीवी शो के दौरान अपनी शादी पर बात करते हुए कहा कि ऐसा हो सकता है। जिसके बाद दावा किया जा रहा है कि रेहम खान जल्द ही तीसरी शादी कर सकती हैं। ब्रिटिश-पाकिस्तानी पत्रकार रेहम खान को इमरान खान के सबसे बड़े आलोचकों में गिना जाता है। इमरान खान ने अपनी सरकार गिरने के तुरंत बाद दावा किया था कि रेहम खान को उनके खिलाफ किताब लिखने के लिए पैसे दिए गए थे। रेहम खान ने भी कई मौकों पर इमरान खान की जमकर खिंचाई की है।

ज्योतिषी ने किया रेहम खान की तीसरी शादी का दावा
रेहम ने एक टीवी शो में अपनी पिछली शादियों सहित कई विषयों पर बात की। इस शो में एक ज्योतिषी सामिया खान को भी आमंत्रित किया गया था। शो के दौरान, ज्योतिषी ने कहा कि जनता 20 दिसंबर, 2022 के बाद रेहम की शादी की खबर सुन सकती है। उन्होंने कहा कि कोई ऐसी खबर हो सकती है जो सभी को हैरान कर देगी।

रेहम का दावा- उनके हाथों में शादी की तीन रेखाएं
इस दावे पर शो में मौजूद एक गेस्ट नौमान एजाज ने रेहम से पूछा कि क्या वह शादी करने की योजना बना रही है। इस पर रेहम ने जवाब दिया कि ऐसा हो सकता है। रेहम ने खुद कहा कि मैंने एक बार अपनी हाथों की रेखा को पढ़ा था। उसमें लिखा था कि मेरी हथेली में विवाह की तीसरी रेखा भी मौजूद है।

कौन हैं रेहम खान
रेहम खान एक ब्रिटिश-पाकिस्तानी पत्रकार, लेखक और फिल्म निर्माता हैं। वह पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी भी बन चुकी हैं। रेहम का जन्म एक पाकिस्तानी डॉक्टर नयर रमजान के घर हुआ था। रेहम स्वात जनजाति के लुधमनी कबीले से संबंधित हैं, जो पश्तून मूल से जुड़ा हुआ है। रेहम को चार भाषाओं पर अच्छी पकड़ है, जिनमें ग्रेजी, उर्दू, पश्तो और उनके पैतृक हिंदको शामिल हैं।

लीबिया में हुआ था रेहम का जन्म
रेहम के माता-पिता 1960 के दशक के अंत में लीबिया चले गए, जहाँ रेहम का जन्म 1973 में अजदाबिया में हुआ था। उसकी एक बहन और एक भाई है। वह अब्दुल हकीम खान की भतीजी हैं जो खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के पूर्व गवर्नर और पेशावर उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश थे।

चचेरे भाई से की थी पहली शादी
रेहम ने जिन्ना कॉलेज फॉर विमेन, पेशावर से ग्रेजुएट हैं। उन्होंने 19 साल की उम्र में अपने चचेरे भाई और ब्रिटिश मनोचिकित्सक एजाज रहमान से शादी की। उनसे तलाक के बाद रेहम ने एक पत्रकार के रूप में काम करना शुरू किया। उसके तीन बच्चे हैं जो तलाक के बाद से उसके साथ रह रहे हैं।

जनवरी में इमरान से शादी और अक्टूबर में तलाक
6 जनवरी 2015 को इमरान खान ने रेहम से अपनी शादी की पुष्टि की। 30 अक्टूबर 2015 को दोनों का तलाक भी हो गया। हालांकि, रेहम का दावा है कि इमरान खान ने 2014 में ही उनके शादी कर ली थी, लेकिन उन्होंने 1 साल बाद इसे दुनिया को बताया था।
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network

Latest articles

बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं —तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ परीक्षा देने की अपील

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित सीबीएसई, आईसीएसई...

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...

सार्थक वेलफेयर सोसाइटी ने सेवा बस्ती में जरूरतमंदों को कपड़े बांटे

भोपाल सार्थक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा झील नगर स्थित सेवा बस्ती, अयोध्या बायपास, भोपाल में जरूरतमंद...

More like this

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश किया

न्यूयॉर्क।वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेश किया गया।...

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...