32.5 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसऊदी दौरे पर गए बाइडेन और क्राउन प्रिंस के बीच किस बात...

सऊदी दौरे पर गए बाइडेन और क्राउन प्रिंस के बीच किस बात पर दिखी तल्खी?

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन 9/11 हमले के बाद सऊदी अरब की यात्रा करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं. उम्मीद तो की जा रही थी कि बाइडेन की इस यात्रा में दोनों ओर से गर्मजोशी देखने को मिलेगी. जेद्दा के शाही महल में बाइडेन का स्वागत तो जोरदार तरीके से हुआ लेकिन राष्ट्रपति जो बाइडेन ने क्राउन प्रिंस सलमान से मुलाकात के दौरान एक ऐसा मुद्दा उठा दिया जिससे मेहमान और मेजबान के बीच तल्खी आ गई.

प्रिंस सलमान से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में बाइडेन ने कहा कि उन्‍होंने सऊदी अरब के टॉप नेताओं के सामने 2018 में तुर्की में मारे गए सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी का मामला उठाया.

बता दें कि तुर्की में सऊदी अरब के दूतावास में जमाल खशोगी की हत्या कर दी गई थी. उन्हें सऊदी क्राउन प्रिंस का बड़ा आलोचक माना जाता था. कई संगठनों ने इस हत्या के लिए सऊदी अरब के प्रिंस सलमान को जिम्मेदार बताया. अमेरिकी एजेंसियों ने प्रिंस सलमान पर इस हत्या को मंजूरी देने का आरोप लगाया था. हालांकि, सलमान ने हमेशा इन आरोपों से इनकार किया है.

जो बाइडेन ने कहा कि इस बैठक में उन्होंने खशोगी की हत्या का मुद्दा प्रमुखता से उठाया और साफ किया है कि वे उस समय इसके बारे में क्या सोचते थे और अब इस बारे में क्या सोचते हैं. रिपोर्ट के अनुसार जो बाइडन ने कहा कि क्राउन प्रिंस ने उनसे दावा किया कि खशोगी कि मौत के लिए वह व्यक्तिगत रूप से ज़िम्मेदार नहीं थे.

बात यहीं तक होती तो ठीक थी. लेकिन इस मीटिंग में प्रिंस सलमान ने भी कुछ ऐसे मुद्दे उठाये जिसमें जो बाइडेन और अमेरिका पर सवाल उठाए गए थे. रिपोर्ट के अनुसार प्रिंस सलमान ने इराक में मौजूद अबू गुरैब जेल में बंद कैदियों के साथ अमेरिकी सैनिकों द्वारा यौन और शारीरिक हिंसा का मुद्दा उठाया.

इसके अलावा फिलीस्तीनी अमेरिकी मूल की पत्रकार अबू अकलेह की वेस्ट बैंक में हत्या का भी जिक्र किया और कहा कि अमेरिका और दूसरे देशों ने इस सबंधं में क्या किया है. प्रिंस सलमान का इस ओर इशारा था कि अमेरिका ने भी गलतियां की है. बता दें कि अबू गुरैब जेल में अमेरिकी सैनिकों की ज्यादतियों की घटनाओं ने दुनिया भर में सुर्खियां बटोरी थी.

मुलाकात के बाद अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन और मोहम्मद बिन सलमान से पत्रकारों ने जमाल खशोगी की हत्या से जुड़ा सीधा सवाल किया. पत्रकारों ने साफ पूछा कि क्या आप खशोगी के परिवार से माफी मांगते हैं तो दोनों नेता चुप्पी साधे रहे. जवाब में दोनों नेताओं की ओर से सिर्फ थैंक्यू, थैंक्यू की आवाज सुनाई दी.

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...