24 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeखेलटेस्ट में वापसी पर छा गया यह PAK बॉलर, कादिर के रिकॉर्ड...

टेस्ट में वापसी पर छा गया यह PAK बॉलर, कादिर के रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तानी लेग स्पिनर यासिर शाह ने टेस्ट क्रिकेट में वापसी का शानदार अंदाज में जश्न मनाया है. यासिर दिग्गज स्पिनर अब्दुल कादिर को पछाड़ टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ियों की लिस्ट में अब पांचवें नंबर पर आ गए हैं. यासिर शाह ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल में शनिवार से शुरू हुए पहले टेस्ट मैच के पहले दिन एंजेलो मैथ्यूज को आउट कर यह माइलस्टोन हासिल किया.

यासिर शाह के नाम अब 237 टेस्ट विकेट
यासिर शाह के नाम अब 46 टेस्ट मैचों में 237 विकेट हो गए हैं जिसमें 16 पांच विकेट हॉल शामिल रहे. दूसरी ओर अब्दुल कादिर ने 67 मैचों में 15 पांच विकेट हॉल की मदद से 236 विकेट लिए थे. यासिर अब दानिश कनेरिया के बाद टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के दूसरे सबसे सफल स्पिनर भी बन गए हैं.

श्रीलंका की पहली पारी 222 रन पर ढेर
पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका की पहली पारी महज 222 रनों पर सिमट गई थी. दिनेश चांडीमल ने सबसे ज्यादा 76 और महीष तीक्ष्णा ने 38 रनों की पारी खेलीं. पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह आफरीदी ने सबसे ज्यादा चार खिलाड़ियों को आउट किया. वहीं, यासिर शाह और हसन अली ने दो-दो सफलताएं प्राप्त कीं.जवाब में पहले दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने पहली पारी में दो विकेट पर 24 रन बना लिए थे. बाबर आजम एक और अजहर अली तीन रन पर नाबाद थे.

वसीम अकरम के नाम सबसे ज्यादा विकेट
पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड वसीम अकरम के नाम है. अकरम ने अपने टेस्ट करियर में 414 विकेट हासिल किए थे. इसके बाद वकार यूनुस का नंबर आता है जिनके नाम पर 373 विकेट दर्ज है. पूर्व कप्तान इमरान खान 362 विकेट के तीसरे और दानिश कनेरिया 261 विकेट के साथ चौथे नंबर पर हैं.

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...