24 C
London
Thursday, June 18, 2026
HomeखेलPV Sindhu का धमाल, चीनी बैडमिंटन प्लेयर को हराकर सिंगापुर ओपन जीता

PV Sindhu का धमाल, चीनी बैडमिंटन प्लेयर को हराकर सिंगापुर ओपन जीता

Published on

सिंगापुर,

सिंगापुर ओपन 2022 में भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने धमाल मचाते हुए खिताब अपने नाम कर लिया है. सिंधु ने दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने फाइनल में चीन की वांग जी यी को 21-9, 11-21, 21-15 से शिकस्त दी. इससे पहले दुनिया नंबर-7 बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने सेमीफाइनल में जापान की गैर वरीय साइना कावाकामी को सीधे सेटों में हराया था. सिंधु ने सेमीफाइनल 21-15, 21-7 के अंतर से आसानी से जीत लिया था. जापानी स्टार कावाकामी एक भी बार सिंधु पर भारी पड़ती नजर नहीं आईं.

सिंधु-वांग के बीच रोमांचक चला मुकाबला
सिंधु के लिए दुनिया की नंबर-11 रैंकिंग वांग जी यी को हराना इतना आसान नहीं था. तीन सेट तक चले मुकाबले में सिंधु ने जीत से आगाज किया था. उन्होंने पहले सेट में चीनी प्लेयर वांग को 21-9 से करारी शिकस्त दी थी. इसके बाद वांग ने वापसी की और 21-11 से दूसरे सेट जीतकर मैच बराबर कर दिया.

यहां से तीसरा सेट शुरू हुआ, जो काफी रोमांचक रहा. शुरुआती 8-10 पॉइंट तक दोनों प्लेयर के बीच बराबरी की जंग देखने को मिली. मगर पीवी सिंधु ने धीरे-धीरे मैच में पकड़ बनाई और 21-15 के अंतर से तीसरा सेट जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया.

स्विस ओपन के बाद दूसरा टूर्नामेंट जीता
पीवी सिंधु लगातार शानदार फॉर्म में नजर आ रही हैं. उन्होंने इसी साल मार्च में हुए स्विस ओपन के बाद पहली बार किसी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई थी. सिंधु ने स्विस खिताब पर कब्जा जमाया था. उन्होंने स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान को 21-16, 21-8 से हराया था. अब उन्होंने सिंगापुर ओपन भी जीत लिया है.

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...