7.4 C
London
Thursday, February 12, 2026
Homeराजनीतिलगता है चल गया BJP का 'किसान पुत्र' कार्ड, पार्टी हेडक्वार्टर पहुंच...

लगता है चल गया BJP का ‘किसान पुत्र’ कार्ड, पार्टी हेडक्वार्टर पहुंच बोले किसान- धन्यवाद मोदी जी

Published on

नयी दिल्ली

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। इस ऐलान के एक दिन बाद, विभिन्न क्षेत्रों के किसानों ने रविवार को पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा का सम्मान किया और इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। भाजपा नेताओं ने कहा कि विशेष रूप से हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों ने राजस्थान के जाट नेता धनखड़ के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करने के लिए नड्डा से मुलाकात की।

नड्डा के कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा, ‘किसान पुत्र जगदीप धनखड़ को राजग का उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने पर किसानों ने भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा का पार्टी मुख्यालय में भव्य अभिनंदन किया।’ भाजपा किसान मोर्चा के प्रमुख राजकुमार चाहर ने कहा कि किसान धनखड़ को उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाये जाने के लिए पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहते थे, जिनकी उप राष्ट्रपति चुनाव में जीत निर्वाचक मंडल में पार्टी के मजबूत बहुमत के कारण निश्चित है। नड्डा ने धनखड़ को ‘किसान पुत्र’ कहा है।

उम्मीद है कि धनखड़ की जाट और कृषि पृष्ठभूमि पार्टी को हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में केंद्रित कृषक समुदाय से जुड़ने में मदद करेगी। जाट हरियाणा और राजस्थान में सबसे बड़ी जाति है और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रभावशाली हैं। उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष की ओर से मार्गरेट अल्वा को उम्मीदवार बनाया गया है। एनसीपी चीफ शरद पवार की ओर से रविवार उनके नाम का ऐलान किया गया।

मार्गरेट अल्वा के नाम की घोषणा करते हुए एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा कि हमने पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी से बात करने की कोशिश की लेकिन वे व्यस्त थीं। दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल से भी संपर्क करने की कोशिश की। उन्होंने कुछ दिन पहले यशवंत सिन्हा के लिए समर्थन की घोषणा की और जल्द ही मार्गरेट अल्वा के लिए अपने समर्थन की घोषणा करेंगे।

Latest articles

बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं —तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ परीक्षा देने की अपील

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित सीबीएसई, आईसीएसई...

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...

सार्थक वेलफेयर सोसाइटी ने सेवा बस्ती में जरूरतमंदों को कपड़े बांटे

भोपाल सार्थक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा झील नगर स्थित सेवा बस्ती, अयोध्या बायपास, भोपाल में जरूरतमंद...

More like this

बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं —तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ परीक्षा देने की अपील

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित सीबीएसई, आईसीएसई...

भाजपा भोपाल जिला कार्यकारिणी का गठन, 37 पदाधिकारियों की घोषणा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल की सहमति से...