24 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeखेलएक ओवर और दो सांस थामने वाले कैच, रविंद्र जडेजा ने यूं...

एक ओवर और दो सांस थामने वाले कैच, रविंद्र जडेजा ने यूं बदला इंग्लिश पारी का रुख

Published on

मैनचेस्टर

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मैच खेला रहा है। एक बार फिर टॉस का सिक्का भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पक्ष में गिरा। उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सीरीज के पहले दोनों मैचों में भी रोहित ने गेंदबाजी चुनी थी। इंग्ललैंड की शुरुआथ खराब रही और दूसरे ही ओवर में दो झटके लग गए। इसके बाद मध्यक्रम में कप्तान जोस बटलर क्रीज पर टिक गए और अन्य बल्लेबाज भी उनका साथ निभा रहे थे।

जडेजा की तूफानी फील्डिंग
रविंद्र जडेजा की गिनती दुनिया के बेस्ट फील्डर में होती है और एक बार फिर यह बात साबित हो गई। इस मुकाबले में हार्दिक पंड्या पटकी हुई गेंद से इंग्लिश बल्लेबाजों को अटैक कर रहे थे। 37वें ओवर की पहली गेंद पर लियाम लिविंगस्टोन ने उनकी गेंद को पुल करके 6 रन बटोरे। इसके बाद भी हार्दिक ने हार नहीं मानी और ओवर की तीसरे गेंद भी पटकी हुई डाली। इस बार गेंद लिविंगस्टोन ने उसपर फ्लैट शॉट लगाया। डीप स्क्वायर लेग पर रविंद्र जडेजा फील्डिंग कर रहे थे। उन्होंने उछलते हुए गेंद लपक ली। लैंड करने के बाद उनका बैलेंस बिगड़ा लेकिन उन्होंने अपने पैर बाउंड्री लाइन के अंदर ही रखे और लिविंगस्टोन (27) को वापस लौटना पड़ा।

भागते हुए बटलर को भेजा पवेलियन
इसकी ओवर की में हार्दिक ने एक और पटकी हुई गेंद फेंकी। इस बार सामने बल्लेबाज थे 60 रन बनाकर खेल रहे कप्तान जोस बटलर। उन्होंने गेंद को पुल किया। जडेजा ने डीप स्क्वायर लेग पर अपनी बाईं तरफ भागते हुए गेंद को लपका। वह कैच लेने के समय लगभग डीप मिड विकेट तक पहुंच गए थे। पिच पर सेट हो चुके बटलर टिकते तो इंग्लैंड का स्कोर 300 के पार भी पहुंच सकता था।

भारत के सामने 260 का लक्ष्य
भारत के सामने तीसरा मैच और सीरीज जीतने के लिए 260 रनों का लक्ष्य है। इंग्लैंड की पारी 259 रनों पर सिमट गई। कप्तान जोस बटलर ने सबसे बड़ा स्कोर बनाया। भारत के लिए हार्दिक पंड्या ने अपना करियर बेस्ट स्पेल डालते हुए 4 विकेट लिये। युजवेंद्र चहल को भी तीन विकेट मिले।

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...