24 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeखेलभारत ने जीती वनडे सीरीज, T-20 में भी इंग्लैंड को हराया था,...

भारत ने जीती वनडे सीरीज, T-20 में भी इंग्लैंड को हराया था, ऋषभ पंत की सेंचुरी, पंड्या ने भी दिखाया दम

Published on

नई दिल्ली

ऋषभ पंत के पहले शतक और हार्दिक पंड्या के ऑलराउंड खेल के बूते भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 से वनडे सीरीज जीत ली। टॉस गंवाकर मेजबान अंग्रेजों ने स्कोरबोर्ड पर 259 रन टांगे थे, जिसके जवाब में भारत ने 47 गेंद पहले ही 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत ने सीरीज का पहला मैच 10 विकेट से जीता था तो इंग्लैंड ने पलटवार करते हुए दूसरे मुकाबले में 100 रन से फतह हासिल की थी। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में रविवार रात हुआ यह मैच सीरीज डिसाइडर था, जहां भारतीय रनबांकुरों ने मैदान मारा।

प्लेयर ऑफ द मैच ऋषभ पंत का पहला शतक
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने वनडे क्रिकेट में अपना पहला शतक जड़ा। 2018 में वनडे डेब्यू करने वाले पंत को पहले शतक के लिए चार साल और 26 वनडे का इंतजार करना पड़ा। शतक भी आया तो उस मुकाबले में जब भारत को सबसे ज्यादा जरूरत थी। टीम ने पहले 9 ओवर में टॉप-3 बल्लेबाज रोहित शर्मा, विराट कोहली और शिखर धवन का विकेट खो दिया था। उसके बाद पंत ने हार्दिक पंड्या के साथ शतकीय साझेदारी और नाबाद शतक भी जड़ा, उन्होंने 113 गेंद में 125 रन बनाए।

इंग्लैंड के खिलाफ आता है हार्दिक का बेस्ट
इंग्लैंड के खिलाफ हार्दिक का खेल अलग से निखर जाता है। कोई भी फॉर्मेट हो हार्दिक इस विपक्षी के खिलाफ अपने बेस्ट पर होते हैं। बल्ले से उन्होंने 55 गेंद में 71 रन बनाए। इससे पहले बोलिंग में 24 रन देकर चार विकेट झटके जो कि वनडे में उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। यह पहली बार है जब उन्होंने एक वनडे मैच में चार विकेट झटके हैं। टेस्ट और टी-20 फॉर्मेट में भी हार्दिक का बेस्ट बोलिंग प्रदर्शन इसी टीम के खिलाफ है। टेस्ट में 5/28 और टी20 इंटरनैशनल में 4/33 का फिगर उनका बेस्ट बोलिंग फिगर है। यह इंग्लैंड के खिलाफ ही आया है।

ब्रेक से पहले आखिरी मैच में कोहली फेल
कोहली इस मैच के बाद एक महीने के लंबे ब्रेक पर जा रहे हैं। मगर बावजूद इसके वह दौरे को यादगार नहीं बना पाए। सेट होने के बाद बाहर जाती गेंद पर बल्ला लगाते हुए 17 रन बनाकर आउट हुए। 8, 18, 0, 16 और आज 17 मतलब पिछली 5 वनडे पारियों में वह सिर्फ 59 रन ही बना पाए हैं।

भारत ने यहीं गंवाया था सेमीफाइनल
ओल्ड ट्रैफर्ड पर ही भारत ने 2019 विश्व कप सेमीफाइनल की हार झेली थी। अब रोहित शर्मा इंग्लैंड को उसी के घर जाकर हराने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं, वो भी ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर। वनडे विश्व कप में अभी 15 महीने का समय बाकी है तो इस पर गंभीरता से विचार किए जाने की जरूरत है कि रोहित, धवन और कोहली आगे भारत के पहले, दूसरे और तीसरे नंबर के खिलाड़ी होंगे। तीनों ही खिलाड़ी टॉप ऑर्डर में फेल रहे।

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...