24 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeखेलवनडे सीरीज जीतने का भारत को बंपर फायदा, रैंकिंग में पाकिस्तान को...

वनडे सीरीज जीतने का भारत को बंपर फायदा, रैंकिंग में पाकिस्तान को पछाड़ा

Published on

नई दिल्ली,

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार जीत का फायदा भारत को आईसीसी की ताजा वनडे टीम रैंकिंग में भी हुआ है. भारतीय टीम अब पाकिस्तान को पछाड़कर अंकतालिका में अपना तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. भारत के अब 109 रेटिंग अंक हैं जो चौथ स्थान पर मौजूद पाकिस्तानी टीम से तीन अंक ज्यादा है. न्यूजीलैंड की टीम 128 रेटिंग अंकों के साथ तालिका में टॉप पर कायम है, जबकि इंग्लैंड 121 प्वाइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है.

हालांकि आने वाले हफ्तों में रैंकिंग चार्ट में बदलाव हो सकता है क्योंकि छठे स्थान पर काबिज साउथ अफ्रीकी टीम वर्तमान में पाकिस्तान से केवल सात रेटिंग अंक पीछे है. अगर साउथ अफ्रीका इंग्लैंड के खिलाफ अपनी आगामी तीन मैचों की सीरीज में जीत हासिल कर लेता है, तो वह चौथे स्थान पर पहुंच सकता है.

वहीं, भारत इस सप्ताह से शुरू हो रही वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला में अच्छे प्रदर्शन के साथ अपनी स्थिति को और मजबूत कर सकता है. पाकिस्तान का अगला वनडे असाइनमेंट अगले महीने नीदरलैंड के खिलाफ रॉटरडैम में है, जिसमें बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम को पांच दिनों के दौरान अंदर तीन वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने हैं.

शिखर धवन विंडीज दौरे पर कप्तान
वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम को तीन वनडे मैच की सीरीज खेलनी है, जिसमें शिखर धवन भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे. वहीं उपकप्तानी की जिम्मेदारी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के हाथों में . इस वनडे सीरीज के लिए विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह जैसे प्लेयर्स को आराम दिया गया है. वनडे सीरीज की समाप्ति के बाद भारतीय टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज भी खेलेगी

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...