14.8 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराज्य'अजय माकन से सहानुभूति, कांग्रेस के प्रति वफादारी का किसी से सर्टिफिकेट...

‘अजय माकन से सहानुभूति, कांग्रेस के प्रति वफादारी का किसी से सर्टिफिकेट नहीं चाहिए’… किरण चौधरी का पलटवार

Published on

चंडीगढ़

हरियाणा में कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन को राज्यसभा चुनाव में म‍िली हार का दर्द अभी गया नहीं है। अजय माकन ने राज्यसभा चुनाव के नतीजे को लेकर हाई कोर्ट में चुनौती दी है। वहीं अजय माकन ने कांग्रेस व‍िधायक किरण चौधरी के वोट को लेकर सवाल पूछा है। इस पर प्रत‍िक्र‍िया देते हुए किरण चौधरी ने कहा क‍ि माकन जी कई चुनाव हार चुके हैं। वह माकन से इसकी सहानुभूति रखती हैं। जहां तक बात कांग्रेस पार्टी के प्रति वफादारी को लेकर है तो उसके लि‍ए मुझे क‍िसी से सर्टिफिकेट नहीं चाहिए। कांग्रेस की राष्‍ट्रीय कार्यकारी अध्‍यक्ष सोनिया गांधी सब जानती हैं।

दरअसल कांग्रेस नेता अजय माकन ने राज्‍यसभा चुनाव में हार को लेकर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। इसमें उन्होंने कहा है कि एक बैलेट जो रिजेक्ट होना चाहिए था उसको वैध किया गया। इसके चलते र‍िजल्‍ट में बदलाव हुआ। पत्रकारों से बात करते हुए माकन ने कहा क‍ि कांग्रेस की तरफ से किरण चौधरी का वोट रद्द हुआ है। बैलेट पेपर मिलाने से साफ हुआ है।

क‍िरण चौधरी से पूछा सवाल
अजय माकन ने कहा क‍ि नाम पहचानने के लिए वोट पर मार्क किया गया, इससे मतदान की गोपनीयता भंग हुई। उन्‍होंने कहा क‍ि कोर्ट से उन्‍हें इस मामले में न्याय म‍िलने की पूरी उम्‍मीद है। साथ ही उन्‍होंने कहा क‍ि किरण चौधरी ने बाहर आकर कहा था कि मैंने टिक किया है। इससे एक बात तो साफ है क‍ि वो वोट किरण चौधरी का था। ऐसे में उनको यह जवाब देना है कि यह गलती से हुआ या कैसे हुआ।

राज्‍यसभा चुनाव हारे थे अजय माकन
दरअसल राज्‍यसभा चुनाव के दौरान हरियाणा में अजय माकन निर्दलीय और बीजेपी समर्थित उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा से चुनाव हार गए थे। वहीं अब अजय मामले ने पूरे मामले को लेकर हाईकोर्ट में गुहार लगाई है।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने 6 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए

आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने गुरुवार को छह उम्मीदवारों के...

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का होली मिलन समारोह

भोपाल। होली का त्योहार शहर में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कृषि मंत्री...

भोपाल एयरपोर्ट पर यात्रियों को सिर्फ 10 रुपये में नाश्ता और चाय देने का प्रस्ताव

भोपाल: भोपाल एयरपोर्ट पर यात्रियों को अब बेहद कम कीमत में नाश्ता और चाय मिलने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...