भोपाल।
होली का त्योहार शहर में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने Ek होली मिलन समारोह में शहरवासियों और भाजपा नेताओं के साथ शामिल होकर सेंट्रल फाग पार्टी में गुलाल उड़ाया और रंगों के त्योहार का आनंद लिया।
शिवराज सिंह चौहान ने उड़ाया फाग और गुलाल
समारोह के दौरान कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने क्षेत्रीय लोगों को स्वयं गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे और सभी ने सामूहिक रूप से होली की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में बच्चों और बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे यह होली मिलन समारोह यादगार बन गया।
Read Also :- मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश
