19 C
London
Sunday, May 31, 2026
HomeराजनीतिMSP पर समिति के लिए तीन नाम नहीं दे पाया किसान मोर्चा,...

MSP पर समिति के लिए तीन नाम नहीं दे पाया किसान मोर्चा, लंबे इंतजार के बाद कमिटी का ऐलान

Published on

नई दिल्ली

किसान आंदोलन खत्म होने के बाद केंद्र सरकार ने संयुक्त किसान मोर्चा से एमएसपी के लिए गठित होने वाली कमेटी के लिए तीन नाम मांगे थे लेकिन वो नाम सरकार को नहीं मिले। लंबे इंतजार के बाद केंद्र सरकार ने एमएसपी के लिए कमेटी गठित कर दी है। इस कमेटी में 16 लोगों के नाम हैं। हालांकि इसमें 3 नाम अभी भी जोड़े जा सकते हैं। पूर्व कृषि सचिव संजय अग्रवाल को इस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। सरकार की ओर से इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

जीरो बजट आधारित खेती को बढ़ावा देने, देश की बदलती आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर क्रॉप पैटर्न को बदलने, एमएसपी को और अधिक प्रभावी तथा पारदर्शी बनाने के लिए समिति का गठन किया गया है। इस समिति में केंद्र व राज्य सरकारों के प्रतिनिधि, किसान, कृषि वैज्ञानिक और कृषि अर्थशास्त्री शामिल हैं।

देश के किसानों के लिए एमएसपी मिलने की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने का सुझाव यह कमेटी देगी। यह कमेटी इस दिशा में काम करेगी कि देश की बदलती आवश्यकताओं के अनुसार घरेलू और निर्यात अवसरों का लाभ उठाते हुए किसानों के लिए उनकी उपज के लिए उच्च कीमते सुनिश्चित की जा सके। देश की बदलती आवश्यकताओं के अनुसार फसल पद्धति में कैसा बदलाव किया जाए यह कमेटी इसे देखेगी।

इस कमेटी के अध्यक्ष संजय अग्रवाल हैं जो पूर्व कृषि सचिव रह चुके हैं। सदस्य नीति आयोग कृषि रमेश चंद हैं। कृषि अर्थशास्त्री के तौर पर डॉ सीएससी शेखर और डॉ. सुखपाल सिंह हैं। राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार विजेता किसान के तौर पर भारत भूषण त्यागी शामिल हैं। किसानों के प्रतिनिधि संयुक्त किसान मोर्चा से तीन सदस्य नाम आने पर जोड़े जाएंगे। वहीं अन्य किसान संगठनों से गुणवंत पाटिल, कृष्णवीर चौधरी, प्रमोद कुमार चौधरी, गुणी प्रकाश, सैय्यद पाशा पटेल के नाम शामिल हैं।

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...