6.4 C
London
Friday, February 13, 2026
Homeराज्यपीएम मोदी से मिलने वाले हैं एकनाथ शिंदे! शिवसेना के 12 सांसद...

पीएम मोदी से मिलने वाले हैं एकनाथ शिंदे! शिवसेना के 12 सांसद साथ

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे फिलहाल दिल्ली में हैं। माना जा रहा है कि आज वह 12 सांसदों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। बीती शाम ही एकनाथ शिंदे ने इन तमाम 12 सांसदों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की थी। इस बात की भी संभावना है कि एकनाथ शिंदे को 12 शिवसेना सांसदों के अलग गुट को मान्यता देने के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को चिट्ठी भी सौंप सकते हैं।

एक तरफ से उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद काफी ज्यादा एक्टिव नजर आ रहे हैं। पार्टी को बिखरने से बचाने के लिए वह लगातार कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट के साथ हर दिन शिवसेना नेताओं के जुड़ने की खबरें सामने आ रही है। फिलहाल शिवसेना के 12 सांसदों ने भी शिंदे गुट को अपना समर्थन दिया है।

एकनाथ शिंदे ने अपने गुट के विधायकों के साथ बैठक की
सोमवार को मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में एकनाथ शिंदे ने अपने गुट के विधायकों के साथ बैठक की। खबर है कि बैठक में शिवसेना के 14 सांसदों भी ऑनलाइन तरीके से शामिल हुए। इसी बैठक में एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना की कार्यकारिणी को बर्खास्त करने और उसकी जगह पर अपनी नई कार्यकारिणी बनाने का ऐलान किया।

शिंदे की कार्यकारिणी में शिंदे ने खुद के अलावा शिवसेना से निकाले गए नेता रामदास कदम और आनंदराव अडसूल को पार्टी के ‘नेता’ पद पर बहाल किया है। उदय सामंत, गुलाबराव पाटील, शिवाजीराव अढालराव पाटील, विजय नहाटा, शरद पोंकशे, तानाजी सावंत और यशवंत जाधव को उपनेता नियुक्त किया गया है। दीपक केसरकर को प्रवक्ता बनाया गया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस...

रोजगार, स्वरोजगार और स्टार्टअप को मिलेगा नया बल : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के अनुरूप राजस्थान विधानसभा में प्रस्तुत बजट 2026-27 में...

भवन विकास निगम की कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने अभियंताओं को दिया मार्गदर्शन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि निर्माण कार्य केवल ईंट-पत्थरों का जोड़ नहीं,...

नए श्रम कानूनों के विरोध में भोपाल में कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल केंद्र सरकार की नई श्रम संहिताओं के विरोध में गुरुवार को राजधानी भोपाल में...

More like this

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...