23.9 C
London
Thursday, June 18, 2026
HomeखेलBCCI के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देंगे राजीव शुक्ला, अब इस भूमिका...

BCCI के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देंगे राजीव शुक्ला, अब इस भूमिका में नजर आएंगे

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला जल्द ही अपने पद से इस्तीफा देने वाले हैं। शुक्ला संसद के उच्च सदन राज्यसभा के लिए सांसद चुने गए हैं। उन्होंने अपने छह साल के कार्यकाल की शुरुआत करते हुए सोमवार को ही शपथ ली। बीसीसीआई के अनुसमर्थित संविधान के अनुसार, कोई भी लोक सेवक एक साथ दो पद पर नहीं रह सकता है। गुरुवार को होने वाली बीसीसीआई की शीर्ष परिषद की बैठक में इसकी घोषणा होने की संभावना है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजीव शुक्ला हाल में छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद चुने गए हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार शुक्ला निर्विरोध चुने गए हैं।

बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने इनसाइडस्पोर्ट से कहा, ‘संविधान के अनुसार, शुक्ला जी को पद छोड़ना होगा। हमें इस पर चर्चा करने का मौका नहीं मिला क्योंकि ज्यादातर पदाधिकारी इंग्लैंड में थे। शुक्ला जी भी अपनी राज्यसभा की प्रतिबद्धताओं में व्यस्त थे। हमें शीर्ष परिषद की बैठक में इस पर चर्चा करने का मौका मिलेगा। लेकिन यह नहीं कह सकते कि वह कब घोषणा करेंगे।’
‘कोहली की कप्तानी में, मैं खेलता तो भारत विश्व कप जीत जाता’

BCCI का संविधान क्या कहता है?
नियम 7.2 के अनुसार, ‘अध्यक्ष के अनुपलब्ध होने पर उपाध्यक्ष ही अध्यक्ष की अनुपस्थिति में कार्य करेगा। उपाध्यक्ष ऐसे कार्यों और कर्तव्यों का पालन करेगा जो उसे सामान्य निकाय या सर्वोच्च परिषद द्वारा सशक्त किए जा सकते हैं।’

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष को बीसीसीआई के पदाधिकारियों के रूप में नामित किया गया है। संविधान किसी भी पदाधिकारी को BCCI अधिकारी के रूप में बने रहने से रोकता है यदि वे लोक सेवक के रूप में कोई भूमिका निभाते हैं। यह विशेष रूप से राजनेताओं को बीसीसीआई में पद ग्रहण करने से रोकने के लिए बनाया गया था।

लोढ़ा समिति की सिफारिशों को अपनाए जाने के बाद बीसीसीआई का संविधान कहता है कि कोई भी सरकार या लोक सेवक बीसीसीआई में किसी पद पर नहीं रह सकता है। बीसीसीआई के संविधान में कहा गया कि अगर कोई व्यक्ति या अधिकारी, मंत्री या सरकारी कर्मचारी है तो उसे पदाधिकारी, संचालन परिषद या किसी समिति या किसी अन्य संगठन का सदस्य होने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...