32.5 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचौथे राउंड में फिर टॉप पर ऋषि सुनक, PM की रेस में...

चौथे राउंड में फिर टॉप पर ऋषि सुनक, PM की रेस में अब टक्कर में बचे ये दो नेता

Published on

लंदन

ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की कुर्सी के एक कदम और करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के चुनाव के लिए आयोजित चौथे दौर की वोटिंग में धमाकेदार जीत दर्ज की है। चौथे राउंड की वोटिंग में ऋषि सुनक को 118 वोट मिले, जबकि पेनी मोर्डंट 92 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। विदेश मंत्री लिज ट्रूस 86 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर थीं। पूर्व कैबिनेट मंत्री केमी बडेनोच 59 वोट पाने के बाद प्रधानमंत्री पद की रेस से बाहर हो गई हैं। जिसके बाद अब प्रधानमंत्री पद की रेस में ऋषि सुनक को लेकर सिर्फ तीन नेता ही बचे हैं। अगले राउंड में ऋषि सुनक का मुकाबला पेनी मोर्डौंट और लिज ट्रूस के साथ होगा।

सुनक को तीसरे दौर में मिले थे 115 वोट
ऋषि सुनक पिछले हफ्ते टोरी नेता के पद के लिए मतदान शुरू होने के बाद से लगातार सूची में शीर्ष पर रहे हैं। उन्हें तीसरे दौर में 115 वोट मिले थे। उस दौर में उनके प्रतिद्वंदी कारोबार मंत्री पेनी मोर्डौंट 82 मतों के साथ दूसरे स्थान पर थे, जबकि विदेश मंत्री लिज ट्रस को 71 मत मिले थे। पूर्व समानता मंत्री केमी बैडेनोच को 58 मतों के साथ चौथे नंबर पर थीं।

दूसरे दौर में 101 वोट
सुनक को दूसरे दौर में 101 वोट मिले थे। मतदान के नवीनतम दौर में उन्हें 14 और वोट मिले, जबकि मोर्डौंट ने पिछले हफ्ते दूसरे वोटिंग राउंड में हासिल 83 में से एक वोट कम हासिल किया। ट्रस ने अपने आंकड़े में सुधार किया है और 64 वोट से आगे बढ़ कर 71 पर पहुंच गईं। वहीं बैडेनोच अंतिम दौर में 49 के आंकड़े से आगे बढ़े और 58 वोट पर आ गए हैं।

120 है पीएम पद के लिए जादुई आंकड़ा
जादुई आंकड़ा 120 है, उम्मीदवार को अपने, कंजरवेटिव पार्टी के कम से कम 120 सहयोगियों का समर्थन प्राप्त करने के साथ टोरी सदस्यता वोट के लिए प्रतिस्पर्धा करते हुए दो उम्मीदवारों की अंतिम सूची में स्थान बनाना होगा। इस हफ्ते आखिरी कुछ दौर का मतदान हो रहा है।

कौन हैं ऋषि सुनक
ऋषि सुनक इन्फोसिस के चेयरमैन रह चुके नारायण मूर्ति के दामाद हैं। वह यॉर्कशायर के रिचमंड से सांसद हैं। 2015 में संसद में कदम रखन वाले ऋषि कन्जर्वेटिव पार्टी के उन नेताओं में से एक थे, जिन्होंने ब्रिटेन को यूरोपियन यूनियन से बाहर निकलने के बोरिस जॉनसन के फैसले का समर्थन किया था। उनका मानना था कि ब्रिटेन में छोटे बिजनस ब्रेग्जिट बाहर निकलने के बाद बेहतर परफॉर्म करेंगे। सुनक वित्त मंत्री बनने से पहले राजकोष के चीफ सेक्रटरी रह चुके हैं और वित्त मंत्री के सेकंड इन कमांड भी रह चुके हैं।

Latest articles

भेल के गांधी मार्केट व्यापारी संघ की नई कार्यकारिणी घोषित, अध्यक्ष महेंद्र नामदेव ने किया नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत

भोपाल। भेल क्षेत्र के प्रतिष्ठित गांधी मार्केट व्यापारी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेंद्र नामदेव...

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...