भोपाल। भेल क्षेत्र के प्रतिष्ठित गांधी मार्केट व्यापारी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेंद्र नामदेव (मोनू) ने संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस संबंध में संघ के लेटरहेड पर एक आधिकारिक पत्र जारी करते हुए अध्यक्ष ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का संघ में हृदय से स्वागत, बंधन और अभिनंदन किया है। अध्यक्ष महेंद्र नामदेव ने सभी व्यापारियों से एकजुटता की अपील करते हुए कहा कि वे आशा करते हैं कि सभी सदस्य पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ एकजुट होकर गांधी मार्केट के विकास, व्यापारियों के हितों और बाजार की उन्नति के लिए कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे।
गांधी मार्केट व्यापारी संघ की नई टीम (2026) घोषित की गई नई कार्यकारिणी में क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवियों और सक्रिय व्यापारियों को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो इस प्रकार है संरक्षक आलोक शर्मा,सह-संरक्षक सुनील यादव, अध्यक्ष महेंद्र नामदेव (मोनू),महामंत्री अजय आहूजा,कोषाध्यक्ष दिलीप अग्रवाल,उपाध्यक्ष जेपी शर्मा, कपिल गर्ग, सतीश कनोजिया, विनोद साहू, मनीष तनवानी, दिनेश बंसल। मंत्री शिव मोहन अग्रवाल, विजय भार्गव, अशोक अडानी, धर्मेंद्र नामदेव, राहुल आहूजा, संजीव डींगरा। सहमंत्री संजीव कुमार जैन, सागर देवानी, बबलू यादव, रवि जैन, सुनील वाघ।
सह-कोषाध्यक्ष पीयूष तौरानी,मीडिया प्रभारी कपिल शेरवानी मार्गदर्शन मण्डल और सदस्य सूची संघ को सुचारू रूप से चलाने और वरिष्ठों के अनुभव का लाभ लेने के लिए एक मार्गदर्शन मण्डल का भी गठन किया गया है, जिसमें आदर्श गुप्ता जी, सुदामा सनातनी, सच्चानंद मेघानी जी, मधु भावनानी जी और अमर तलरेजा जी को शामिल किया गया है। इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में रामकृष्ण रघुवंशी, मुकेश ठाकुर, कमल सावनेर, राजा ग्वाले और देवकीनंदन डोमरे को जिम्मेदारी दी गई है। नई कार्यकारिणी की घोषणा पर पिपलानी और भेल क्षेत्र के समस्त व्यापारी बंधुओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए नई टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
