23.9 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeखेलकॉमनवेल्थ गेम्स जा रहे खिलाड़ियों को पीएम मोदी का मंत्र- कोई नहीं...

कॉमनवेल्थ गेम्स जा रहे खिलाड़ियों को पीएम मोदी का मंत्र- कोई नहीं टक्कर में, कहां पड़े हो चक्कर में…

Published on

नई दिल्ली,

कुछ ही दिनों में कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 का आगाज़ बर्मिंघम में होने वाला है, भारत की ओर से दर्जनों खिलाड़ी यहां हिस्सा लेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने जा रहे खिलाड़ियों से बात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं.इस दौरान पीएम मोदी का अलग अंदाज़ भी देखने को मिला, जब खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने एक डायलॉग बोला और कहा कि कोई नहीं है टक्कर में, कहां पड़े हो चक्कर में.

पीएम मोदी ने वर्चुअल माध्यम से खिलाड़ियों को संबोधित किया, जिसमें अलग-अलग फील्ड के प्लेयर्स मौजूद रहे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां खिलाड़ियों से कहा कि जो भी एथलीट पहली बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं, वो भी अपनी ज़बरदस्त छाप छोड़ेंगे. पीएम बोले कि आपको कैसे खेलना है, क्या रणनीति अपनानी है ये सब आपको पता ही है.

खिलाड़ियों को मंत्रा देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले कि मैं बस इतना ही कहूंगा कि जी भर के खेलिए, पूरी ताकत से खेलिए और बिना किसी टेंशन के खेलिएगा. पीएम ने इसी के साथ कहा कि आपने पुराना डायलॉग सुना होगा कि कोई नहीं है टक्कर में, कहां पड़े हो चक्कर में. इसी एटिट्यूड के साथ आपको वहां पर जाना है और खेलना है.

आपको बता दें कि इस साल कॉमनवेल्थ गेम्स का आगाज़ 28 जुलाई से हो रहा है, जो 8 अगस्त तक जारी रहेगा. इस बार कॉमनवेल्थ बर्मिंघम में हो रहा है. इस बार भारतीय दल में 300 से अधिक लोग शामिल हैं, ऐसे में भारत की कोशिश है कि अपने पुराने प्रदर्शन को सुधारा जाए.

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...