16 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्य11 लाख लेकर प्रोग्राम में नहीं आईं अभिनेत्री अमीषा पटेल, कोर्ट ने...

11 लाख लेकर प्रोग्राम में नहीं आईं अभिनेत्री अमीषा पटेल, कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

Published on

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एसीजेएम) की अदालत ने फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल और उनके तीन सहयोगियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। अमीषा पर आरोप है कि एक इवेंट कंपनी से शादी में शामिल होने के लिए 11 लाख रुपये एडवांस लेने के बावजूद वह नहीं आई थीं। इवेंट कंपनी ड्रीम विजन के मालिक पवन कुमार के मुताबिक, अमीषा पटेल को मुरादाबाद में एक शादी समारोह में डांस शो करने के लिए बुक किया था। पैसा एडवांस में भुगतान कर दिया गया था। वह शादी में नहीं आई थीं। पैसा भी वापस नहीं किया था। जिसको लेकर मुरादाबाद कोर्ट में अमीषा पटेल और उनके सहयोगियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था।

मुरादाबाद एसीजेएम-पंचम कोर्ट ने नामजद अमीषा और अन्य आरोपियों को तलब किया था, लेकिन वे में हाजिर नहीं हुए थे। जिसके बाद पवन वर्मा ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल करके मामले के जल्द निस्तारण की गुहार लगाई थी। जिसके बाद हाई कोर्ट 12 सितंबर 2019 को खत्म करने का आदेश दे चुका है। अब मुरादाबाद की एसीजेएम-पंचम कोर्ट ने फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल, अहमद शरीफ, सुरेश परमार और राजकुमार गोस्वामी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अदालत ने कहा है कि आरोपी कोर्ट की तय तिथि पर हाजिर नहीं हुए हैं। इसलिए अमीषा पटेल, अहमद शरीफ, सुरेश परमार और राजकुमार गोस्वामी को 20 अगस्त को जमानतीय वारंट के जरिए तलब किया जाए।

ये था मामला
इवेंट कंपनी के मालिक पवन कुमार वर्मा का आरोप है कि अमीषा पटेल को मुरादाबाद में हॉली डे रीजेंसी होटल में 16 नवंबर 2017 को एक शादी समारोह में डांस करना था। अमीषा को 11 लाख रुपये एडवांस दिए गए थे, लेकिन तय तारीख पर अमीषा मुरादाबाद नहीं आकर दिल्ली से ही मुंबई वापस चली गईं। पवन वर्मा ने मुरादाबाद कोर्ट में अमीषा पटेल और उनके सहयोगियों के खिलाफ केस कर दिया।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this