17.6 C
London
Sunday, May 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयऋषि सुनक की पांचवें राउंड में भी बड़ी जीत, ब्रिटेन का पीएम...

ऋषि सुनक की पांचवें राउंड में भी बड़ी जीत, ब्रिटेन का पीएम बनकर इतिहास रचने के और करीब

Published on

लंदन

ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की कुर्सी के एक कदम और करीब पहुंच गए हैं। उन्होंने कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के चुनाव के लिए आयोजित पांचवें दौर की वोटिंग में धमाकेदार जीत दर्ज की है। पांचवे राउंड की वोटिंग में ऋषि सुनक को 137 वोट मिले, जबकि लिज ट्रूस 113 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। पेनी मोर्डंट 105 वोट पाकर मुकाबले से बाहर हो गई हैं। भारतीय मूल के पूर्व चांसलर ऋषि सुनक को उनकी पार्टी के सहयोगियों द्वारा चौथे दौर के मतदान में 118 वोट मिले थे। वहीं व्यापार मंत्री पेनी मोर्डंट को 92 वोट मिले थे और विदेश मंत्री लिज़ ट्रूस को 86 वोट मिले थे।

ऋषि सुनक ने पीएम पद के लिए जादुई आंकड़ा छुआ
ऋषि सुनक ने ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने के लिए जादुई आंकड़े को पार कर लिया है। बोरिस जॉनसन की जगह लेने के लिए उन्हें 120 वोटों की जरूरत थी, लेकिन सुनक ने इस बाधा को पार करते हुए पांचवे राउंड में 137 वोट हासिल किया। जीत के बाद टीम सुनक ने कहा कि सांसदों के स्पष्ट जनादेश के साथ यह वास्तव में एक मजबूत परिणाम है।

अब आगे क्या होगा
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद के फाइनल के लिए दो उम्मीदवार तय हो चुके हैं। अब शुक्रवार से दोनों उम्मीदवार पूरे देश में कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्यों के बीच अपने लिए प्रचार करेंगे। जिसके बाद टोरी पार्टी के 160,000 सदस्य अपने नेता के लिए डाक के जरिए वोट डालेंगे। इन डाक मतपत्रों की गिनती कर 5 सितंबर को विजेता की घोषणा की जाएगी। इस बीच अंतिम दो उम्मीदवार सोमवार 25 जुलाई को बीबीसी पर आमने-सामने की बहस में भाग लेने के लिए सहमत हो गए हैं।

कौन हैं ऋषि सुनक
ऋषि सुनक इन्फोसिस के चेयरमैन रह चुके नारायण मूर्ति के दामाद हैं। वह यॉर्कशायर के रिचमंड से सांसद हैं। 2015 में संसद में कदम रखन वाले ऋषि कन्जर्वेटिव पार्टी के उन नेताओं में से एक थे, जिन्होंने ब्रिटेन को यूरोपियन यूनियन से बाहर निकलने के बोरिस जॉनसन के फैसले का समर्थन किया था। उनका मानना था कि ब्रिटेन में छोटे बिजनस ब्रेग्जिट बाहर निकलने के बाद बेहतर परफॉर्म करेंगे। सुनक वित्त मंत्री बनने से पहले राजकोष के चीफ सेक्रटरी रह चुके हैं और वित्त मंत्री के सेकंड इन कमांड भी रह चुके हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री साय का ‘त्वरित एक्शन’: कोसरंगी जन चौपाल में महिलाओं से किया वादा मात्र 24 घंटे में हुआ पूरा; बांटी गईं 50 निःशुल्क सिलाई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के "सुशासन और त्वरित न्याय" के संकल्प की...

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना: सत्र 2025-26 के द्वितीय चरण की मेरिट सूची जारी, चयनित अभ्यर्थी 10 जून तक ले सकेंगे जॉइनिंग

जयपुर। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना' के तहत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज...

मुख्यमंत्री कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र पर हुआ बड़ा संवाद

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया 'डबल इंजन'...

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पंजाब में शुरू हुई आवारा कुत्तों को पकड़ने की मुहिम

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से की 'इंसानियत' बनाए रखने की अपील चंडीगढ़।...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...