10.2 C
London
Monday, January 19, 2026
Homeराजनीतिराष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

Published on

नई दिल्ली।
पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में तीनों सेनाओं ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद रूस के राष्ट्रपति ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से साथ में औपचारिक बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों पर कई मुद्दों पर चर्चा की। पुतिन इससे पहले सोमवार देर रात दिल्ली पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री ने उनकी अगवानी की। प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक में रक्षा, ऊर्जा, व्यापार, विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की बात कही।

पुतिन और मोदी की यह बैठक दुनिया की नजरों में खास मानी जा रही है। दोनों देशों के बीच लंबे समय से सामरिक सहयोग रहा है। मोदी ने कहा  भारत और रूस का साझेदारी का रिश्ता मजबूत प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और रूस की दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है। दोनों देश कई क्षेत्रों में एक-दूसरे का सहयोग करते रहे हैं। भारत और रूस के बीच आर्थिक संबंधों को और मजबूत बनाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।

Read Also: श्री धूनीवाले दादाजी की पुण्यतिथि पर रुद्राभिषेक, हवन और भव्य इको–फ्रेंडली भंडारे का आयोजन

उन्होंने कहा कि भारत रूस के साथ मिलकर नए आयाम स्थापित करेगा। राजघाट में गांधी को दी श्रद्धांजलि पुतिन ने सुबह राष्ट्रपति भवन में स्वागत समारोह के बाद राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने गांधी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की और कुछ देर मौन भी रखा। पुतिन के साथ पहुंचे रूसी प्रतिनिधिमंडल ने भी श्रद्धांजलि दी।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम द्वारा पोंगल 2026 का भव्य आयोजन

भोपाल, उलगत तमिल संगम, मदुरै तथा ऑर्गनाइजेशन ऑफ ऑल इंडिया तमिल संगम्स, चेन्नई से संबद्ध...

प्रयागराज महाकुंभ में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों और पुलिस में झड़प

प्रयागराज। महाकुंभ मेले के दौरान रविवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों और पुलिस...

भोपाल में एससी-एसटी-ओबीसी संयुक्त मोर्चा का महासम्मेलन, सरकार के खिलाफ उठा सामाजिक न्याय का मुद्दा

भोपाल।राजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान में रविवार को अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य...

मिलावटखोरों पर सख्ती दर्जनों सैंपल जब्त

भोपाल।राजधानी में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए...

More like this

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे नियुक्ति पत्र प्रदान

जयपुर ।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) का दौरा कर 10 जनवरी...

मुख्यमंत्री ने किया ‘नो योर आर्मी’ प्रदर्शनी का उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने किया ‘नो योर आर्मी’ प्रदर्शनी का उद्घाटन- अत्याधुनिक उपकरण-हथियारों और युद्ध करने...