7.5 C
London
Friday, March 6, 2026
Homeभोपालश्री धूनीवाले दादाजी की पुण्यतिथि पर रुद्राभिषेक, हवन और भव्य इको–फ्रेंडली भंडारे...

श्री धूनीवाले दादाजी की पुण्यतिथि पर रुद्राभिषेक, हवन और भव्य इको–फ्रेंडली भंडारे का आयोजन

Published on

भोपाल।
रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी धाम मंदिर में बुधवार को श्री धूनीवाले दादाजी (स्वामी केशवानंदजी महाराज) की पुण्यतिथि पर दिव्य आध्यात्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। प्रातः 10 बजे से पंडित राजेंद्र पलिया के आचार्यत्व में गर्भगृह में विराजमान श्री धूनीवाले दादाजी की प्रतिमा का रुद्राभिषेक, नर्मदा अष्टक, शिवाष्टक, पूजन, हवन और आरती विधि–विधान से संपन्न कराई गई।

Read Also: IND vs SA: क्या रुतुराज होंगे बाहर? क्या पंत की होगी वापसी? दूसरे वनडे के लिए Team India की ये हो सकती है प्लेइंग-11!

कार्यक्रम में यजमान के रूप में शिवरतन नामदेव–अर्चना नामदेव दंपत्ति, तथा शशि कुमार गुप्ता, मनोज मोहन, अनीता नामदेव, अखिलेश श्रीवास्तव, धनंजय बोरकर, आर. डी. धुर्वे, जीवन नामदेव, राजन चक्रवर्ती, हर्ष, सर्वेश, अवधेश सिंह, श्वेता, अंजू, नीतू सहित अनेक भक्तों ने भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। अखंड धूनी में विशेष रूप से नारियल अर्पित कर श्रद्धालुओं ने हवन किया। आरती के बाद दादाजी को चने की भाजी, टिक्कड़, छोले, कद्दू की सब्जी, सूजी का हलवा व पुड़ी का भोग लगाया गया। इसके उपरांत भक्तों को इको–फ्रेंडली स्टील के बर्तनों में भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। यह भव्य आयोजन दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने उपस्थित होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Latest articles

भजनलाल सरकार का महिला सशक्तिकरण पर फोकस: रूरल बीपीओ और राज सखी स्टोर्स से संवरेगी आधी आबादी की किस्मत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप...

राजा भोज हवाई अड्डे पर जल्द मिलेगा सस्ता खाना: 10 रुपए में चाय और 20 रुपए में नाश्ते का प्रस्ताव

भोपाल राजा भोज हवाई अड्डे पर सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही खान-पान की...

पटेल नगर अस्पताल में युवक की मौत के बाद हंगामा, पुलिस पर पथराव; आधा दर्जन हिरासत में

भोपाल राजधानी के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद...

निशातपुरा में सनसनी: युवक की चाकू मारकर हत्या, ऑटो से फेंका शव

भोपाल भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक 19...

More like this