13.9 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

Published on

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज पर हमला हुआ है। इस जहाज का नाम MT जलवीर है। हमले के बाद इस पर आग लग गई है। घटना के बाद भारतीय दूतावास ने कहा कि वह स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और हालात पर नजर रखे हुए हैं। इससे पहले होर्मुज स्ट्रेट के पास बुधवार को तेल टैंकर ‘MT सेत्तेबेल्लो’ पर हुए अमेरिकी हमले में 3 भारतीयों की मौत हो गई है। इसकी पुष्टि केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनेवाल ने की। उन्होंने कहा कि अब तक दो के शव बरामद कर लिए गए हैं। इससे पहले विदेश मंत्रालय ने बताया था कि जहाज पर सवार 24 भारतीयों में से 21 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 3 भारतीय लापता थे।

इस बीच अमेरिका और ईरान में लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी हमले जारी हैं। ट्रम्प ने बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान पर 49 टॉमहॉक मिसाइलें दागीं और लड़ाकू विमानों से भी हमले किए।

ओमान के पास और एक जहाज पर हमला, भारतीय क्रू मौजूद

ओमान के शिनास बंदरगाह के पास गुरुवार को एक और जहाज पर हमला हुआ है। जहाज पर भारतीय क्रू मौजूद है। घटना के बाद भारतीय दूतावास ने कहा कि वह स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और हालात पर नजर रखे हुए है।

 

तीन दिन में भारतीय क्रू वाले 2 जहाजों पर हमला

अमेरिका ने पिछले 3 दिनों में भारतीय क्रू वाले दो तेल टैंकरों पर हमला किया है। पहला हमला 8 जून को एमटी मैरीवेक्स पर हुआ। इस पर 28 नाविक सवार थे जिसमें 24 भारतीय थे। भारतीय तटरक्षक बल और ओमान की एजेंसियों ने सभी को सुरक्षित निकाला।
इसके बाद 10 जून को एमटी सेत्तेबेल्लो पर हमला हुआ। यह पलाऊ के झंडे के तहत चल रहा था। इस पर भी 24 क्रू मेंबर्स थे। इनमें से 3 भारतीयों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। विदेश मंत्रालय ने इस हमले की निंदा की और अमेरिका के दूतावास के समक्ष औपचारिक विरोध दर्ज कराया।

 

होर्मुज में तीन भारतीयों की मौत की पुष्टि

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि एमटी सेट्टेबेलो तेल टैंकर पर हुई घटना बेहद दुखद है। उन्होंने बताया कि पहले जिन तीन भारतीय नाविकों को लापता माना जा रहा था, अब उनकी मौत की पुष्टि हो गई है। इनमें से दो के शव भी मिल चुके हैं।
सोनोवाल ने कहा कि यह सिर्फ प्रभावित परिवारों ही नहीं, बल्कि पूरे भारतीय समुद्री समुदाय के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार इस मुश्किल समय में मृतकों के परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हर जरूरी मदद दी जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बचाए गए भारतीय नाविकों को जल्द से जल्द भारत वापस लाया जाए। साथ ही जिन नाविकों की मौत हुई है, उनके पार्थिव शरीर भी जल्दी भारत पहुंचाए जाएं ताकि परिवार अंतिम संस्कार कर सकें।
इस हादसे में आदित्य शर्मा, शिवानंद चौरसिया और पटनाला सुरेश की मौत हुई है। पहले पटनाला सुरेश लापता बताए गए थे, लेकिन अब उनकी भी मौत की पुष्टि हो चुकी है। इस घटना से पूरे देश में शोक की लहर है।

अमेरिकी हमले में मारे गए भारतीय नाविकों की पहचान हुई

होर्मुज के पास बुधवार को तेल टैंकर ‘MT सेत्तेबेल्लो’ पर हुए हमले में मारे गए 2 भारतीय नाविकों की पहचान डेक कैडेट आदित्य शर्मा और इंजन फिटर शिवानंद चौरसिया के तौर हुई है। चीफ इंजीनियर पटनाला सुरेश अभी भी लापता हैं।

अमेरिका में 3 साल में सबसे तेज कीमतें बढ़ीं, ट्रम्प बोले- मुझे महंगाई पसंद है

अमेरिका में महंगाई दर तीन साल के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बयान ने नई बहस छेड़ दी है। ट्रम्प ने कहा कि उन्हें महंगाई पसंद है।
अमेरिकी श्रम सांख्यिकी ब्यूरो (BLS) के आंकड़ों के मुताबिक मई में उपभोक्ता कीमतें सालाना आधार पर 4.2% बढ़ीं। अप्रैल में यह दर 3.8% थी।
महंगाई के आंकड़े जारी होने के बाद ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में कहा, “मुझे यह पसंद है। आंकड़े शानदार थे। आपको पता है मुझे सबसे ज्यादा क्या पसंद है? मुझे महंगाई पसंद है।”
हालांकि बाद में उन्होंने न्यूयॉर्क पोस्ट से कहा कि उनका आशय यह था कि महंगाई दर अनुमान से कम रही है, जबकि ईरान युद्ध जारी है।
ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान के साथ संघर्ष खत्म होने के बाद तेल की कीमतें तेजी से गिरेंगी और महंगाई भी कम हो जाएगी।

Latest articles

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...

More like this

ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर किया हमला, यूएस अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई

ट्रम्प बोले थे- हेलिकॉप्टर गिराने का बदला लेंगे अम्मान। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान...

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट, चार की मौत, 200 से ज्यादा घायल

मनीला। फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से मिंडानाओ में सोमवार सुबह तेज भूकंप के झटकों ने...

ईरान-इजराइल में फिर जंग: इजरायल ने ईरान के 4 शहरों पर दागी बैलिस्टिक मिसाइल

ईरान ने तेल अवीव पर मिसाइलें दागीं, इजराइल ने तेहरान-तबरीज को निशाना बनाया तेहरान/वॉशिंगटन डीसी।...