13.9 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeराज्य2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

Published on

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान को पार्टी का मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर दिया है। बठिंडा में आयोजित रोड शो और जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव पार्टी भगवंत मान के नेतृत्व में ही लड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि उन्हें जानकारी मिली है कि पंजाब में विधानसभा चुनाव नवंबर में हो सकते हैं, ऐसे में पार्टी के पास तैयारी के लिए केवल चार महीने का समय बचा है।

केजरीवाल ने कहा कि पिछले 75 वर्षों में पंजाब में कई मुख्यमंत्री रहे, लेकिन भगवंत मान जैसे ईमानदार मुख्यमंत्री पहली बार मिले हैं, जो सरकारी धन की बचत कर उसे जनता की सुविधाओं पर खर्च कर रहे हैं। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ही लोगों की पार्टी है और पिछले चार वर्षों में सरकार के कामों को जनता का समर्थन मिला है। केजरीवाल ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री मान पर अब तक कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है और यदि ऐसा होता तो केंद्रीय एजेंसियां उनके खिलाफ कार्रवाई करतीं।

वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और बिजली के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य में किसानों को पर्याप्त बिजली और नहरी पानी उपलब्ध कराया जा रहा है तथा बड़ी संख्या में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। मान ने कहा कि जनता के समर्थन और विकास कार्यों के दम पर आम आदमी पार्टी आगामी चुनाव में भी मजबूत प्रदर्शन करेगी।

Latest articles

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...

सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन तक पहुंच होगी आसान, रेलवे ट्रैक पर बनेगा 40 मीटर लंबा एफओबी

भोपाल। भोपाल मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर में बने सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन को रेलवे...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में छत्तीसगढ़ को मिले 9,580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 7,800 युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में औद्योगिक निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक...