13.9 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeराज्यमुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

Published on

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी” कार्यक्रम में शनिवार को जोधपुर जिले के मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में 110 आवंटियों को उनके नए आवासों की चाबियां सौंपी गईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने लाभार्थियों को आवास की चाबी प्रदान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने गरीब कल्याण और विकास का अभूतपूर्व संगम देखा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘सभी के लिए आवास’ के संकल्प को तेजी से साकार किया जा रहा है और अब तक देश में 4 करोड़ से अधिक प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है। मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत वर्ष 2028-29 तक एक करोड़ अतिरिक्त पात्र शहरी परिवारों को सहायता प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत 48 हजार नए आवास स्वीकृत किए गए हैं, जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत दो वर्षों में 7.16 लाख आवासों की स्वीकृति दी गई है। श्री पटेल ने कहा कि अपना घर हर व्यक्ति का सपना होता है और मुख्यमंत्री जन आवास योजना के माध्यम से सरकार केवल मकान नहीं, बल्कि सम्मानजनक जीवन का आधार उपलब्ध करा रही है। उन्होंने बताया कि ग्राम बड़ली में विकसित आवासीय परियोजना आधुनिक शहरी सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे से सुसज्जित है, जिससे लाभार्थियों को बेहतर जीवन-स्तर प्राप्त होगा।

Latest articles

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...

सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन तक पहुंच होगी आसान, रेलवे ट्रैक पर बनेगा 40 मीटर लंबा एफओबी

भोपाल। भोपाल मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर में बने सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन को रेलवे...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...

हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में छत्तीसगढ़ को मिले 9,580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 7,800 युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में औद्योगिक निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक...