5.6 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराजनीतिआर्टिकल 370 हटने के बाद से किसी कश्मीरी पंडित ने नहीं छोड़ी...

आर्टिकल 370 हटने के बाद से किसी कश्मीरी पंडित ने नहीं छोड़ी घाटी: गृह मंत्रालय

Published on

नई दिल्ली,

संसद के मॉनसून सत्र का बुधवार को तीसरा दिन था. गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने संसद में लिखित बयान देते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में कमी आई है. उन्होंने कहा कि 2018 में 417 घटनाएं हुई थीं, जो 2021 में 229 पर आ गई हैं. राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खडगे के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति और सुरक्षा का स्थिति में काफी सुधार हुआ है.

उन्होंने बताया कि 2021 में 229 आतंकी घटनाएं दर्ज की गईं, 2020 में 244, 2018 में 255 और 2018 में 417 घटनाएं दर्ज की गई थीं. इन घटनाओं में 2021 में सुरक्षा बल के 42 जवान मारे गए, 2020 में 62, 2019 में 80 और 2018 में 91 जवान मारे गए थे.

क्या सरकार को कश्मीरी पंडितों पर हुए हमलों के बारे में जानकारी है?
नित्यानंद राय से सवाल किया गया कि क्या सरकार को कश्मीरी पंडितों पर पिछले कुछ महीनों में बढ़े हमलों के बारे में पता है? इसपर गृह मंत्रालय का जवाब था कि पिछले कुछ महीनों में जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडितों पर हमले की दो मामले दर्ज किए गए हैं. इन घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हुई और एक घायल हुआ था. गृह मंत्रालय ने आगे कहा कि सरकार ने जम्मू-कश्मीर में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं. इनमें एक मजबूत सुरक्षा और खुफिया ग्रिड, रात में इलाकों में गश्त, नाकों पर चौबीसों घटे चैकिंग वगैरह की व्यवस्था है.

उन्होंने पिछले 5 साल में नागरिकों पर हुए हमलों के आंकड़े भी दिए. आंकड़ों के मुताबिक, इस साल 30 जून तक जम्मू-कश्मीर में 7 नागरिकों पर हमले हुए. 2021 में 12, 2019-20 में 28, 2018 में 33 लोगों पर हमले किए गए. उन्होंने यह भी कहा कि रिकॉर्ड के मुताबिक, 2019 के बाद से, इस अवधि के दौरान किसी भी कश्मीरी पंडित ने कश्मीर घाटी से कथित तौर पर पलायन नहीं किया है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

घायल युवक को देख केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने रुकवाया काफिला खुद की गाड़ी से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और मानवता का...

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर ओ. पन्नीरसेल्वम डीएमके  में शामिल

चेन्नई तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य की राजनीति में बड़ा भूचाल आया है।...