5.9 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत 2020 में शरणार्थियों को शरण देने वाले एशिया के शीर्ष तीन...

भारत 2020 में शरणार्थियों को शरण देने वाले एशिया के शीर्ष तीन देशों में शामिल, UN Report में खुलासा

Published on

संयुक्त राष्ट्र:

भारत 2020 में दक्षिण पूर्वी एशिया क्षेत्र के उन तीन शीर्ष देशों में रहा, जिन्होंने सर्वाधिक संख्या में अंतरराष्ट्रीय प्रवासियों और शरणार्थियों को शरण दी। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बुधवार को जारी एक वैश्विक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। शरणार्थियों और प्रवासियों के स्वास्थ्य को लेकर डब्ल्यूएचओ द्वारा जारी पहली रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया में प्रत्येक आठ में से एक व्यक्ति प्रवासी है और यह दुनिया की करीब एक अरब आबादी है।

डब्लूएचओ ने स्वास्थ्य सेवाओं पर दिया जोर
डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ.टेड्रोस ए. घेब्रेययस ने कहा कि यह पहली रिपोर्ट है जो वैश्विक स्तर पर शरणार्थियों और प्रवासियों के स्वास्थ्य की समीक्षा करती है। यह तत्काल और सामूहिक कार्रवाई का आह्वान करती है ताकि उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जा सके। यह खराब स्वास्थ्य के मूलभूत कारणों से निपटने और स्वास्थ्य प्रणालियों को ठीक करने के लिए विश्व द्वारा तेजी से कार्रवाई किये जाने की जरूरत भी बताती है।

भारत, बांग्लादेश और थाईलैंड टॉप 3 में शामिल
रिपोर्ट के मुताबिक भारत, बांग्लदेश और थाईलैंड दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र के तीन शीर्ष देश हैं, जिन्होंने 2020 के दौरान सबसे अधिक प्रवासियों और शरणार्थियों को शरण दी। भारत में 48,78,704 अंतरराष्ट्रीय प्रवासी हैं, जो कुल आबादी का 0.4 प्रतिशत है। इन प्रवासियों में 4.2 प्रतिशत (यानी 2,07,334) शरणार्थी हैं।

उत्तरी अमेरिका की ओर हो रहा पलायन
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, अब भी दुनिया के विभिन्न हिस्सों से उत्तरी अमेरिका की ओर पलायन हो रहा है। इनमें से अधिकतर अमेरिका के अन्य हिस्सों और एशिया (विशेषतौर पर चीन, भारत और फिलीपीन) से जाने वाले लोग हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 2020 में सबसे अधिक प्रवासन अमेरिका में हुआ और कुल प्रवासियों में से 18 प्रतिशत (कुल 5.1 करोड़) वहां गये।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश किया

न्यूयॉर्क।वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेश किया गया।...

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...