21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यकेजरीवाल ने गुजरात में भी फ्री बिजली का किया ऐलान, बोले- फ्री...

केजरीवाल ने गुजरात में भी फ्री बिजली का किया ऐलान, बोले- फ्री रेवड़ी भगवान का प्रसाद

Published on

अहमदाबाद,

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को गुजरात दौरे पर पहुंचे. यहां उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी की पहली गारंटी का ऐलान किया. केजरीवाल ने गुजरात में फ्री बिजली देने का वादा किया. अरविंद केजरीवाल ने कहा, महंगाई इन दिनों काफी बढ़ गई है. ये बड़ी समस्या है. बिजली के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं. जैसे हमने दिल्ली में फ्री बिजली दी. पंजाब में तीन महीने में फ्री बिजली दी. ऐसे ही हम गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद फ्री बिजली देंगे.

बीजेपी जुमला देती है, हम गारंटी देते हैं- केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा, मैं गुजरात में पहली गारंटी के तौर पर फ्री बिजली का वादा करता हूं. केजरीवाल ने कहा, बीजेपी ने कहा था कि 15 लाख देंगे. फिर कहा चुनावी जुमला था. वे कहते हैं, लेकिन हम गारंटी देते हैं. अगर हम काम न करें, तो अगली बार वोट न देना. केजरीवाल ने कहा, हमने बिजली को लेकर तीन काम दिल्ली और पंजाब में किए. वही गुजरात में करेंगे.

1- सरकार बनने के तीन महीने बाद हर परिवार को 300 यूनिट फ्री बिजली
2- 24 घंटे बिजली मिलेगी और मुफ्त में बिजली मिलेगी. पावर कट नहीं होगा.
3- 31 दिसंबर 2021 तक के पुराने घरेलू बिल माफ कर दिए जाएंगे.

फ्री की रेवड़ी, भगवान का प्रसाद- केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा, गुजरात में शराब आसानी से मिल जाती है. हमें गैरकानूनी शराब बेंचकर चंदा इकट्ठा करने की जरूरत नहीं है. इतना ही नहीं केजरीवाल ने पीएम मोदी के फ्री में रेवड़ी वाले बयान पर भी पलटवार किया. केजरीवाल ने कहा, हमने जनता में जो फ्री की रेवड़ी बांटी है, वो भगवान का प्रसाद है, जैसे फ्री बिजली, फ्री शिक्षा देना. लेकिन ये लोग फ्री की रेवड़ी सिर्फ अपने दोस्तों को देते हैं, उनके कर्ज माफ करते हैं. ये पाप है.

केजरीवाल ने कहा, जनता को फ्री रेवड़ी देने से श्रीलंका जैसे हालात नहीं होते. अपने दोस्तों-मंत्रियों को देने से ऐसे हालात होते हैं. श्रीलंका वाला अपने दोस्तों को फ्री रेवड़ी देता था. अगर जनता को देता तो जनता उसके घर में घुसके उसे ना भगाती. जनता को फ्री रेवड़ी भगवान का प्रसाद है. दोस्तों को फ्री रेवड़ी देना पाप है.

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...