21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यफगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

Published on

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम में विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और क्षेत्र के विकास के लिए 18.57 करोड़ रुपए के पैकेज की घोषणा की। कार्यक्रम में सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने फगवाड़ा की मुख्य बाजार में सीवरेज समस्या, फगवाड़ा को पूर्ण जिला घोषित करने तथा जेसीटी मिल को पुनः शुरू कराने की मांग मुख्यमंत्री के सामने रखी। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों की नीतियों और विफलताओं के कारण पंजाब के युवाओं को रोजगार की तलाश में विदेशों का रुख करना पड़ा।

उन्होंने आरोप लगाया कि शिरोमणि अकाली दल और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने वर्षों तक भाई-भतीजावाद को बढ़ावा दिया और विकास के बजाय परिवारवाद की राजनीति की। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनके शासनकाल में पंजाब में नशे का कारोबार बढ़ा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार का “नशे के विरुद्ध युद्ध” अभियान राज्य को नशामुक्त बनाने की दिशा में काम कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में लगभग 1000 आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक संचालित हैं और सैकड़ों नए क्लीनिक शुरू होने के लिए तैयार हैं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब के लोगों को 10 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने किसानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति, भूजल संरक्षण और कृषि क्षेत्र में सुधारों का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सभी धर्मों के लोग आपसी भाईचारे के साथ रहते हैं और पंजाब की धर्मनिरपेक्ष पहचान को मजबूत किया जा रहा है। मुख्यमंत्री मान ने कांग्रेस को कमजोर होती पार्टी बताते हुए कहा कि अकाली दल और भाजपा का संभावित गठबंधन “चूहे और कछुए” जैसा होगा, जिसमें दोनों दल एक-दूसरे को ही नुकसान पहुंचाएंगे। मुख्यमंत्री ने फगवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 18 करोड़ 57 लाख रुपए की विभिन्न विकास योजनाओं की घोषणा की। इनमें सड़क निर्माण, नए ट्यूबवेल, स्ट्रीट लाइट, रोज गार्डन, हेरिटेज स्ट्रीट और अन्य स्थानीय विकास कार्य शामिल हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

हरिद्वार भूमि घोटाले में धामी सरकार की बड़ी कार्रवाई, तीन वरिष्ठ अधिकारियों पर गिरी गाज

हरिद्वार। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और सख्त प्रशासनिक...